Live Updates

Weather Forecast Update: बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Commuters use umbrella and plastic sheet to cover themselves during rain in New Delhi, Monday, May 23, 2022. Strong winds accompanied by heavy rains early morning brought much-needed respite from the heat wave in Delhi. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI05_23_2022_000027B)

Weather Forecast Today LIVE Updates: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गयी. वहीं झारखंड-बिहार में भी बारिश का दौर शुरू हो चुका है. जानें मध्‍य प्रदेश-राजस्‍थान सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान , बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश की संभावना है.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान, पूर्वी गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. skymetweather के मुताबिक शेष पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, दिल्ली के कुछ हिस्सों, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

झारखंड के इन जिलों बारिश की संभावना

मौसम विभाग (आईएमडी) रांची के अनुसार पाकुड़, बोकारो, हजारीबाग, जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के बीच वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. साथ में जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा भी देखी जा सकती है.

आईएमडी ने मुंबई बारिश को लेकर जारी की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को मुंबई शहर और उसके उपनगरीय इलाकों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा आईएमडी ने अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में बीते 24 घंटे की अवधि के दौरान 179.1 मिलीमीटर बारिश हुई.

दिल्ली में 6 दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में शुक्रवार से अगले 6 दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है. आज शहर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

असम में अगले 3-4 दिन तक बारिश

असम के डिब्रूगढ़ में बाढ़ का पानी CRPF के कैंप में घुस गया है. लगातार तेज बारिश की वजह से हालात में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है. अगले 3-4 दिन तक बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola