Weather Forecast Today Live Updates: 10 डिग्री पर गिरा दिल्ली का पारा, केदारनाथ में हुई बर्फबारी, जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों में कैसा है मौसम
Weather Forecast Today Live Updates, India Meteorological Department : देश के मौसम का मिजाज (Weather forecast) बदल रहा है. हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी ने कनकनी बढ़ा दी है. उत्तर भारत में तापमान तेजी से गिर रहा है. अब देश के मौसम का मिजाज बदल रहा है. सर्दियां शुरू होने वाली है. वहीं केरल तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अगल कुछ दिनों में बारिश का अनुमान लगाया गया है. हालांकि देश के बाकी राज्यों में मौसम सामान्य रहने और बादल साफ रहने की उम्मीद है. दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है. झारखंड बिहार में बारिश के आसार नहीं है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
उत्तर पूर्वी राज्यों में हो सकती है बारिश
अगले 24 घंटों के दौरान मणिपुर और मिज़ोरम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती हैं. त्रिपुरा, नागालैंड, असम के कुछ हिस्सों, आंतरिक तमिलनाडु, केरल और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बौछारें दर्ज की जा सकती हैं.
पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम
तमिलनाडु केरल को छोड़कर अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है.
सामान्य से नीचे रहेगा न्यूनतम तापमान
जम्मू और कश्मीर (जम्मू-कश्मीर), उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश (यूपी) के कुछ हिस्सों को छोड़कर, उत्तर-पश्चिम भारत के सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है. विशेषज्ञों ने कहा कि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हिमालय की ओर से ठंडी हवा का आगमन और इस क्षेत्र में ठंडी हवा का प्रवाह के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री
आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर् किया गया. जो सामान्य से पांच डिग्री कम था. क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख, कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, “दिल्ली में पहले से ही शीतलहर की स्थिति है, लेकिन अगर मापदंड पूरे हो जाते हैं तो 2 तारीख को घोषित किया जाएगा. “
24 घंटों में कई जगहों पर हुई हल्की और भारी बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, दक्षिणी असम, तमिलनाडु के पहाड़ी क्षेत्रों और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम जबकि एक-दो जगहों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए