Weather Forecast Update : दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता में आया औसत सुधार
Jalandhar: A woman crosses a railway track amid dense fog during a cold morning, in Jalandhar, Friday, Dec. 18, 2020. (PTI Photo)(PTI18-12-2020_000023B)
Weather Forecast today Live Update : उत्तर भारत (north India weather) के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड (severe cold wave) नजर आ रही है, जबकि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) सामान्य से कम हो चुका है. दिल्ली के नांगलोई में भूकंप (delhi earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने अभी और सर्दी बढ़ने का अलर्ट (IMD Alert) जारी किया है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता में आया औसत सुधार
दिल्ली एनसीआर के शहरों (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम) की औसत वायु गुणवत्ता में सुधार आया है और ‘गंभीर’ से यह ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में आ गयी है. यह जानकारी सरकारी एजेंसी द्वारा शुक्रवार को गत 24 घंटों के जारी आंकड़ों में दी गयी है.
कश्मीर में अभी ठंड से निजात नहीं, वर्तमान में चल रहा ‘चिल्लै-कलां’, फिर ‘चिल्लै-खुर्द’ और ‘चिल्लै-बच्चा’
कश्मीर में वर्तमान में ‘चिल्लै-कलां’ चल रहा है. इसमें 40 दिनों तक भीषण ठंड की स्थिति रहती है. 21 दिसंबर से शुरू हुआ ‘चिल्लै-कलां’ 31 जनवरी को खत्म होगा. इसके बाद 20 दिन का ‘चिल्लै-खुर्द’ और फिर 10 दिन का ‘चिल्लै-बच्चा’ होगा.
कश्मीर घाटी में शनिवार से फिर शुरू होगी बारिश और बर्फबारी
कश्मीर घाटी में अधिकतर स्थानों पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. मौसम विभाग ने शनिवार से अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है.
पंजाब में घने कोहरे से कम हुई दृश्यता, लोग बोले- 25-30 सालों में पहली बार इतनी ठंड देखी
पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाये रहने से दृश्यता काफी कम हो गयी. एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, ”25-30 सालों में पहली बार इतनी तेज ठंड देखी है.”
जारी रहेगी ठंड
स्काइमेट वेदर के अनुसार, 25 से 27 दिसम्बर के बीच मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्सों में हवा की दिशा पश्चिमी रहेगी जिससे जबलपुर, मंडला, कटनी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई और इलाकों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीच रहेंगे. यहां सर्दी का सितम भी जारी रहेगा. 28 दिसंबर से पूरे राज्य में हवा की दिशा फिर से बदल जाएगी और तापमान में गिरावट भी रुकेगा.
ठंड का पारा शून्य से 12.6 डिग्री नीचे
लद्दाख के लेह में रात में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.6 डिग्री नीचे चला गया है. वहीं, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पारा शून्य से 5.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है. जबकि, श्रीनगर में पारा शून्य से 4.3 डिग्री नीचे है. पूरे इलाके में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए