Weather Forecast: गणतंत्र दिवस के दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम, IMD ने Republic Day पर बनाया खास पेज

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर कोहरे का साफ असर देखा जा रहा है. आईएमडी ने बताया कि घने कोहरे के पूर्वानुमान के कारण दिल्ली में परिवहन और विमानन गतिविधियों पर गुरुवार को भी असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर समेत देशभर में कड़ाके की ठंड की स्थिति बरकरार है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिन की शुरुआत में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली जिसमें न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इधर गणतंत्र दिवस 2024 को लेकर IMD ने खास पेज बनाया है. जिसमें इंडिया गेट, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत पूरी दिल्ली के मौसम का हाल दिया गया है.

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में ठंड का असर दिखेगा.

इंडिया गेट – 26 जनवरी को सुबह कोहरे का असर रहेगा. जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने की उम्मीद की जा रही है. बारिश की कोई संभावना नहीं है.

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा- 26 जनवरी को सुबह कोहरे का असर रहेगा. न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री के करीब रहने की संभावना जताई गई है. बारिश की कोई संभावना नहीं है.

चांदनी चौक- 26 जनवरी को सुबह कोहरे का असर रहेगा. न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की उम्मीद की जा रही है. जबकि उस दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है.

अक्षरधाम मंदिर- 26 जनवरी को सुबह कोहरे का असर रहेगा. न्यूनतम तापमान 10 से 11 और अधिकतम तापमान 18 डिग्री के करीब रहने की उम्मीद की जा रही है. बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम विभाग की ओर से कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

Also Read: Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने में होता है क्या अंतर, जानिए यहां

कोहरे के कारण दिल्ली में परिवहन और विमानन गतिविधियों पर असर

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर कोहरे का साफ असर देखा जा रहा है. आईएमडी ने बताया कि घने कोहरे के पूर्वानुमान के कारण दिल्ली में परिवहन और विमानन गतिविधियों पर गुरुवार को भी असर पड़ सकता है. इधर बुधवार को उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 24 ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से चलीं.

Also Read: Republic Day 2024: भारत में पहली बार गणतंत्र दिवस कहां मनाया गया था, जानिए इस बार क्या है थीम

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola