Weather Forecast: ‘बिपरजॉय’ चक्रवात ने मचाया तांडव, जानें मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Updates Today 15 June 2023 : गुजरात में ‘बिपरजॉय’ चक्रवात के कारण हो रही तेज बारिश के बीच भावनगर में एक उफनते नाले में फंसी अपनी बकरियों को बचाते समय एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गयी. चक्रवात ने जमकर तांडव किया है. जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल…

विज्ञापन

‘बिपरजॉय’ चक्रवात के कारण हो रही तेज बारिश

गुजरात में ‘बिपरजॉय’ चक्रवात के कारण हो रही तेज बारिश के बीच भावनगर में एक उफनते नाले में फंसी अपनी बकरियों को बचाते समय एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गयी.

कई पेड़ उखड़ गये

मांडवी (कच्छ जिले) में तूफान के असर के कारण कई इलाकों में पेड़ उखड़ गये तो कई इलाकों की बिजली चली गयी. वहीं समुद्र के किनारे स्थित निचले इलाकों में पानी भरने की भी जानकारी मिली है. मांडवी शहर में पूरी तरह से बिजली गुल रही. तेज हवाओं के कारण जखौ-मांडवी रोड के साथ-साथ मांडवी शहर में कई पेड़ उखड़ गये.

गुजरात के कई जिलों में अगले 3 घंटे में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना

IMD ने बताया, गुजरात के द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, मोरबी, राजकोट, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ और कच्छ ज़िले में अगल 3 घंटे में मध्यम बारिश (5-15 मिमी/घंटा) और हल्की गरज के साथ 40 किमी प्रति घंटे से कम रफ्तार की हवाओं के होने की संभावना है.

Weather News : बिपरजाॅय की वजह से गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश

चक्रवाती तूफान बिपरजाॅय की वजह से गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश हो रही है. द्वारका, कच्छ, पोरबंदर, जामनगर और मांडवी में बारिश हो रही है.

Weather Forecast LIVE: भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग प्रभावित

जम्मू-कश्मीर के रामबन शहर के निकट भूस्खलन होने से गुरुवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया. यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन कैफेटेरिया मोड़ के पास 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर देर रात करीब एक बजे हुआ, जिससे कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली एकमात्र बारहमासी सड़क अवरुद्ध हो गयी.

Weather Forecast LIVE: दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में 18 और 19 जून को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है. बुधवार को बारिश का कोई पूर्वानुमान न होने के बावजूद द्वारका सहित दिल्ली के कुछ स्थानों पर पानी बरसा था. मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली वासियों को अगले कुछ दिनों तक गरज के साथ छींटे पड़ने या हल्की बारिश होने से चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. आईएमडी के मुताबिक, 20 जून तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola