Weather Forecast: मौसम लेगा करवट, झारखंड-बिहार में होगी बारिश, जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल
Weather Forecast: स्काईमेट वेदर के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है. एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आज यानी मंगलवार की रात से पश्चिमी हिमालय तक पहुंच सकता है. इसके कारण पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. झारखंड, बिहार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई और इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है. वहीं, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन का तापमान बढ़ सकता है. पूरे देश में मौसम का मिजाज जानने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ…
बिहार का मौसम
बिहार में अगले 24 घंटों में मौसम करवट लेनेवाला है. इस दौरान बिहार के विभिन्न इलाकों में बिजली कड़केगी, मेघ बरसेंगे और कुछ स्थानों पर ओले भी गिरने की बात कही जा रही है. अगले दो दिनों में हवा भी सामान्य से तेज बहेगी. खराब मौसम की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने दो दिनों का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच बिहार के अधिकतर इलाकों में आंधी-तूफान के साथ-साथ ओलावृष्टि, बादल गरजने और बारिश की भरपूर संभावना है, इन दो दिनों के दौरान जहां हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रतिघंटे रहने की संभावना है, वहीं 10 मिमी से 50 मिमी तक बारिश होने की भी संभावना जतायी जा रही है.
हल्की बारिश और हिमपात शुरू होगा
स्काइमेट वेदर के अनुसार देश के उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है. 29 मार्च से पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश और हिमपात शुरू होगा और उसके बाद बढ़ेगा. 30 मार्च की शाम से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश और गरज के साथ बौछारें शुरू हो जाएंगी.
केरल में हल्की बारिश के आसार
स्काइमेट वेदर के अनुसार पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश हो सकती है.
अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश
स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश बारिश की संभावना है. यहां हिमपात भी संभव है.
कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 31 मार्च को राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, कोटा तथा भरतपुर संभाग के जिलों में गरज के साथ बारिश, 30-40 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है.
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए