Live Updates

Weather Forecast Updates: झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देश के इन हिस्सों में गहराया बाढ़ का खतरा

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Updates Today : झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बंगाल (Weather Forecast Bengal), ओडिशा (Weather Forecast Odisha), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh) में बिते दिनों काफी अच्छी वर्षा हुई है. लेकिन, मौसम विभाग (The Meteorological Department) के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ को छोड़ बाकी सभी हिस्सों में वर्षा में काफी कमी देखने को मिलेगी. वहीं, मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh) में वर्षा बढ़ने की संभावना है. ऐसे में आइये जानते हैं बिहार (Weather Forecast Bihar), दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab), यूपी (Weather Forecast UP), हिमाचल प्रदेश (Weather Forecast Himachal Pradesh), उत्तराखंड (Weather Forecast Uttrakhand) समेत अन्य राज्यों का हाल..

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की आशंका नहीं

जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में तीन दिन से हो रही बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा जिससे मुख्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया लेकिन फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी लगातार तीसरे दिन बंद रहा और रात भर बारिश होने से भूस्खलन होने के कारण आज सुबह जम्मू संभाग के विभिन्न हिस्सों में कई सड़कों को बंद रखा गया.

झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने झारखंड, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी जारी की है. वहीं, जम्मू और कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश का अनुमान जताया गया है.

झारखंड में फिर बारिश शुरू

झारखंड में एकबार फिर बारिश शुरू हो चुकी है. आपको बता दें कि यहां सुबह से इसी तरह रूक-रूक कर तेज वर्षा हो रही है. मौसम विभाग ने पहले ही इसकी भविष्यवाणी कर दी थी. विभाग की मानें तो लो प्रेशर के कारण आज पूरे दिन ऐसे ही वर्षा होते रहेगी.

हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा भूस्खलन

हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के बाद कुल्लू जिले में भूस्खलन देखने को मिला. गड्डा घाटी के थेला गांव में आए इस भूस्खलन से आसपास के खेतों और सड़क को खासा नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो में..

ओडिसा के भद्रक जिले में घुसा बाढ़ का पानी

ओडिसा के बैतरनी नदी का जलस्तर बढ़ गया है. जिससे भद्रक जिले में बाढ़ का पानी घुस गया. आपको बता दें कि मौसम विभाग, भुवनेश्वर ने पहले ही इस जिले में बाढ़ की चेतावनी दे दी थी और गरज के साथ भारी वर्षा की चेतावनी दी थी.

जम्मू-कश्मीर की तवी नदी का जल-स्तर बढ़ा

जम्मू और कश्मीर के जम्मू शहर में भारी वर्षा के बाद, तवी नदी का जल-स्तर बढ़ गया है. देखें वीडियों में इसका भयावह रूप..

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola