Weather Forecast: यहां होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Updates Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान जताया है. वहीं, स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण, मध्य और पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश का हिस्सा, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, केरल रायलसीमा के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है.
Weather Forecast LIVE: यहां होगी भारी बारिश
स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर बिहार, तटीय ओडिशा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं. वहीं पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, लक्षद्वीप, दिल्ली एनसीआर, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.
Weather Forecast LIVE: दिल्ली-एनसीआर में बारिश
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों में सोमवार दोपहर को बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. दिल्ली में संसद मार्ग, आईटीओ और चाणक्पुरी जैसे इलाकों के अलावा फरीदाबाद और नोएडा में भी बारिश हुई. मौसम विभाग ने आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है.
Weather Forecast LIVE: दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण बंगाल में आगे बढ़ा
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सोमवार को दक्षिण बंगाल के कई जिलों में दस्तक दे दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में राज्य के दक्षिणी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हो गयी हैं और इसके परिणामस्वरूप राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.
Weather Forecast LIVE: मध्य प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना
आईएमडी ग्वालियर ने बताया कि पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है. मंगलवार को राज्य के उत्तरी भागों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. ग्वालियर और चंबल जिलों में 21 जून तक वर्षा की गतिविधि देखने की उम्मीद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए