Live Updates

Weather Forecast: यूपी में भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद, जानिए अन्य राज्यों का हाल

Updated at : 19 Apr 2023 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast: यूपी में भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद, जानिए अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Live Updates : स्काईमेट वेदर के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. ऊंचे पहाड़ों पर हल्का हिमपात भी हुआ है. अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, लद्दाख हिमाचल प्रदेश समेत कुछ और इलाकों में बारिश हो सकती है. कहीं-कही बर्फबारी के भी आसार है. इधर, उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज गर्मी पड़ रही है. हीट वेव से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है. मौसम की ताजा अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:57 PM. 19 Apr 2310:57 PM. 19 Apr

यूपी में भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद

उत्तर प्रदेश इस वक्त भयंकर गर्मी की चपेट में है और अनेक स्थानों पर जबरदस्त लू चलने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. हालांकि, आने वाले एक-दो दिनों में कुछ स्थानों पर लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. मौसम केंद्र ने इसकी जानकारी दी.

10:57 PM. 19 Apr 2310:57 PM. 19 Apr

जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी हुई. अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि कुपवाड़ा जिले के केरन और माछिल, बांदीपोरा जिले के गुरेज और गांदरबल जिले के सोनमर्ग सहित कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है. अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुछ अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी की सूचना है.

3:21 PM. 19 Apr 233:21 PM. 19 Apr

दिल्ली में तेज हवाओं, बारिश से गर्मी से राहत मिलने के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह तेज हवाएं चलीं और दिन में हल्की बारिश के कारण अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी के प्रकोप से थोड़ी और राहत मिल सकती है. आईएमडी ने यह जानकारी दी.

1:20 PM. 19 Apr 231:20 PM. 19 Apr

इन इलाकों में होगी बारिश

भीषण गर्मी के बीच देश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, 19 और 20 अप्रैल को राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर जयपुर, अजमेर और भरतपुर में हल्की बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है. विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट का भी अनुमान जताया है.

1:20 PM. 19 Apr 231:20 PM. 19 Apr

बिहार के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी

गर्मी का पारा बिहार में भी कहर ढा रहा है. मौसम विभाग ने बिहार के पटना, बांका, जमुई, नवादा, औरंगाबाद, सुपौल और कई अन्य जिलों में दो दिनों तक लू चलने की चेतावनी दी है. गर्मी को लेकर मौसम विभान ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा बेगूसराय, नालंदा, गया, अरवल, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, खगड़िया और मुंगेर क्षेत्रों में भी येलो अलर्ट मौसम विभाग जारी किया है.

1:20 PM. 19 Apr 231:20 PM. 19 Apr

बंगाल में भीषण गर्मी, कई इलाकों में लू 

भीषण गर्मी के देश के कई राज्य तप रहे हैं. पश्चिम बंगाल का भी बुरा हाल है. आज यानी बुधवार को भी भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी के मुताबिक, कोलकाता में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है. पश्चिम बंगाल में गंगीय क्षेत्र के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने के बीच, विभाग ने उत्तर बंगाल के कुछ इलाकों में लू की स्थिति का पूर्वानुमान जताया है.

1:20 PM. 19 Apr 231:20 PM. 19 Apr

दिल्ली में भीषण गर्मी

दिल्ली में अप्रैल महीने में ही मई-जून सी गर्मी पड़ रही है. राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लगातार चार दिनों से दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है. तापमान बढ़ने के कारण दिल्ली के पूसा और पीतमपुरा इलाकों में लू की स्थिति बनी हुई है. वहां अधिकतम तापमान क्रमश: 41.6 डिग्री से 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD, आईएमडी) ने कहा कि आज यानी बुधवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है जिससे भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है.

1:20 PM. 19 Apr 231:20 PM. 19 Apr

पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी

उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है तो वहीं जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई है. एलओसी के पास माछिल में करीब तीन इंच बर्फबारी दर्ज की गई. वही, श्रीनगर शहर सहित मैदानी इलाकों में देर रात बारिश होती रही, जिससे तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में आज यानी बुधवार को कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश या ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है.

1:20 PM. 19 Apr 231:20 PM. 19 Apr

यूपी में भीषण गर्मी

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है. प्रदेश के कानपुर में आज यानी बुधवार को सुबह से ही धूप निकली हुई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज कानपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

7:07 AM. 19 Apr 237:07 AM. 19 Apr

मौसम का चढ़ा पारा

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. ऊंचे पहाड़ों पर हल्का हिमपात भी हुआ है. अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, लद्दाख हिमाचल प्रदेश समेत कुछ और इलाकों में बारिश हो सकती है. कहीं-कही बर्फबारी के भी आसार है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola