Weather Forecast: दिल्ली-UP में होगी बारिश, जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Updates: स्काईमेट वेदर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण असम में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई. वहीं, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई. रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव हैं. जबकि, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है.
राजस्थान के कई जिलों में आगामी दो दिन वज्रपात की चेतावनी
राजस्थान के कई जिलों में आगामी दो दिन में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी (यलो अलर्ट) जारी की गयी है. मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी. मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को राजधानी जयपुर सहित अजमेर अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड, झुंझुनूं, करौली, कोटा, राजसमंद, प्रतापगढ़, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू और अन्य जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी (यलो अलर्ट) जारी किया है.
विदर्भ में 28 अप्रैल को बहुत भारी बारिश होने की संभवना
पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ में 27-29 अप्रैल और छत्तीसगढ़ में 30 अप्रैल को ओले गिरने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. वहीं विदर्भ में 28 अप्रैल को बहुत भारी बारिश होने वाली है.
छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश
मध्य भारत के मौसम की बात करें तो अगले पांच दिनों तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है.
यूपी में बारिश का अलर्ट
यूपी के पश्चिमी क्षेत्र में बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भीषण गर्मी से निजात मिलती नजर आ रही है. 30 अप्रैल से 3 मई के बीच रोजाना हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश होने वाली है.
दिल्ली में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है. तीन मई तक रोजाना हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान यहां मौसम विभाग ने व्यक्त किया है.
अगले पांच दिनों तक होगी बारिश
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है जिससे गर्मी से राहत मिलेगी. दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है. अगले पांच दिनों तक देश के किसी भी हिस्से में हीटवेव नहीं पड़ने वाली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए