Live Updates

Weather Forecast: दिल्ली-NCR में बारिश, जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Updates: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश की हो रही है. वहीं, स्काईमेट वेदर की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. जबकि, पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है. पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है.

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में बारिश

दिल्ली-NCR में बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. अगले दो घंटे में 40-70 Kmph की रफ्तार से यहां तेज हवाएं चलेंगी. मौसम में बदलाव की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

दिल्ली में होगी बारिश

आईएमडी ने शनिवार को दिल्ली में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और एक या दो जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है. विभाग ने शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 डिग्री और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना भी व्यक्त की है.

दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

बिहार और झारखंड में बारिश की संभावना

26, 28 और 29 मई को राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार और झारखंड में बारिश की संभावना है. इन राज्यों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है.

राजस्थान में बिजली का कहर, 12 लोगों की मौत

चिन्मयी गोपाल (ज़िला कलेक्टर, टोंक, राजस्थान) ने कहा कि तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने के चलते अभी तक जिले के अलग-अलग इलाकों में कुल 12 लोगों की मौत की सूचना है. कुछ पशुधन के नुकसान और मकानों को नुकसान की सूचना भी है. हमारा प्रयास है कि सर्वे करके लोगों को जल्द से जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए.

IPL के सेमीफाइनल से पहले अहमदाबाद के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश

IPL के सेमीफाइनल से पहले अहमदाबाद के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है. अचानक यहां का मौसम बदल गया है जिससे गर्मी से राहत मिली है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola