Live Updates

Weather Updates 23 मई 2020 : यूपी, दिल्ली, राजस्थान सहित कई राज्यों में हीट अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

Updated at : 23 May 2020 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Updates 23 मई 2020 : यूपी, दिल्ली, राजस्थान सहित कई राज्यों में हीट अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

देश जहां एक ओर कोरोना महामारी से जूझ रहा है, वहीं कुछ दिनों से बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अम्फान ने भी भारी तबाही मचाई. ओडिशा और पश्चिम बंगाल ने अम्फान में भारी नुकसान झेला है. अब खबर आ रही है कि देश के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं. भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश,तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में सोमवार से गर्मी बढ़ेगी. झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), उत्तर प्रदेश (Weather Forecast UP), दिल्ली (Weather Forecast Delhi) सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानने के लिए बने रहें हमारे साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

25 मई के बाद मौसम के बदलने की और प्री-मानसून एक्टिविटीज से तापमान में कमी आने की संभावना

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात में भीषण गर्मी पड़ रही है. शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री रहा.यह इस साल का सबसे अधिक तापमान है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली और इससे सटे इलाकों में अभी लू का प्रकोप जारी रहेगा. वहीं 25 मई के बाद मौसम के बदलने की और प्री-मानसून एक्टिविटीज से तापमान में कमी आने की संभावना जताई गई है.

राजस्थान के अजमेर जिला का मौसम

राजस्थान के अजमेर जिला में कल गर्मी अधिक रहेगी.आकाश बिल्कुल साफ रहेगा और अगले 4 दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहेगा.यहां आज का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया है.

उत्तराखंड के बद्रीनाथ में कल का मौसम

उत्तराखंड के बद्रीनाथ में कल से लगातार अगले चार दिनों तक हल्की बारिश और बिजली कड़कने की संभावना मौसम विभाग के द्वारा जताई गई है.यहां आज का न्यूनतम तापमान -2 डिग्री और अधिकतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है.

उत्तर प्रदेश के झांसी जिला में हीट अलर्ट

उत्तर प्रदेश के झांसी जिला में हीट वेब का अलर्ट मौसम विभाग के द्वारा जारी कर दिया गया है.अगले चार दिनों तक यहां हीट वेब का अलर्ट जारी है.यहां आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया है.

उत्तर प्रदेश के बांदा जिला में हीट वेब का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के बांदा जिला में हीट वेब का अलर्ट मौसम विभाग के द्वारा जारी कर दिया गया है.अगले चार दिनों तक यहां हीट वेब का अलर्ट जारी है.यहां आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया है.

राजस्थन के बूंदी जिला में शुक्रवार तक  हीट वेब का अलर्ट

राजस्थन के बूंदी जिला में हीट वेब का अलर्ट मौसम विभाग के द्वारा जारी कर दिया गया है.अगले शुक्रवार तक यहां हीट वेब का अलर्ट जारी है.यहां आज का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया है.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कल से हीट अलर्ट

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज हल्की गर्मी है लेकिन मौसम विभाग ने कल से अगले तीन दिनों के लिए यहां हीट वेब का अलर्ट जारी कर दिया गया है.यहां आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया है.

उत्तर प्रदेश के आगरा में हीट वेब का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के आगरा में हीट वेब का अलर्ट मौसम विभाग के द्वारा जारी कर दिया गया है.अगले 4 दिनों के लिए भी यहां हीट वेब का अलर्ट जारी है.यहां आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया है.

राजधानी दिल्ली में हीट अलर्ट

राजधानी दिल्ली में हीट वेब का अलर्ट मौसम विभाग के द्वारा जारी कर दिया गया है.अगले 4 दिनों के लिए भी यहां हीट वेब का अलर्ट जारी है.यहां आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया है.

राजस्थान के बिकानेर में हीट वेव का अलर्ट

राजस्थान के बिकानेर में हीट वेव का अलर्ट मौसम विभाग के द्वारा जारी कर दिया गया है.अगले 4 दिनों के लिए भी यहां हीट वेब का अलर्ट जारी है.यहां आज का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया है.

झारखंड के देवघर जिला का मौसम

झारखंड के देवघर जिला में आज मौसम सामान्य है.आकाश आज साफ हैं.हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, कल यहां हल्की बारिश और बिजली कड़कने की संभावना जताई है.साथ ही धूल भरी हवा चलने के भी आसार हैं. यहां आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया है.

बिहार के मधुबनी जिला का मौसम

बिहार के मधुबनी जिला में आज मौसम सामान्य है.हालांकि मौसम विभाग ने कल यहां हल्की बारिश और बिजली कड़कने की संभावना जताई है.यहां आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया है.

आगामी एक सप्ताह तक रहेगी भीषण गर्मी

स्काईमेट वेदर के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक भीषण गर्मी, तेज धूप के साथ लू का दौर भी जारी रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री तक जाने का पूर्वानुमान जताया गया है.

इन राज्यों में हीट वेब की संभावना

स्काईमेटवेदर ने बताया है कि असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड,, मणिपुर, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू कश्मीर, मुज़फ्फराबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में बारिश और पंजाब , राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश हिस्सों पर हीट वेब की संभावना है.

देश के विभिन्न राज्यों में देर से पहुंचेगा मानसून

इस बार केरल में मानसून के पहुंचने में देर होगी. मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून के केरल तट तक पहुंचने में 5 जून तक का समय लग सकता है. इसके अलावा मुंबई और कोलकाता में मानसून 10-11 जून तक पहुंचेगा. देश के अन्य भाग जैसे महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में सप्ताह भर की देरी हो सकती है.

हरियाणा में पारा 40 के पार

हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है. शुक्रवार को दिन के समय जहां तीखी धूप पड़ी, वहीं धूलभरी हवाओं का भी दौर रहा. इससे दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया है.

इस साल सामान्य रहेगा मानसून

मौसम विभाग के ने बताया कि इस साल मानसून सामान्य रहेगा और देश की राजधानी नई दिल्ली तक ये जून के अंतिम सप्ताह में पहुंच सकता है. चेन्नई में मानसून के पहुंचने में 1 से 4 जून तक का समय लग सकता है. इसके अलावा मुंबई और कोलकाता में मानसून 10-11 जून तक पहुंचेगा.

केरल में इस बार देर से पहुंचेगा मानसून

इस बार केरल में मानसून के पहुंचने में देर होगी. मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून के केरल तट तक पहुंचने में 5 जून तक का समय लग सकता है, वैसे हर मानसून का आगमन 1 जून तक हो जाता था.

गर्मी का टूटेगा पिछले पांच सालों का रिकार्ड

यूएस नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया है कि साल 2020 में गर्मी कीफी बढ़ेगी. अमेरिकी एजेंसी ने यह अनुमानित किया था कि 2020 बीते पांच सालों के गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा.

राजधानी दिल्ली में बढ़ा तापमान

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गयी है और तापमान 42.7 डिग्री तक पहुंच गया. बता दें कि गुरुवार का दिन इस सीजन का सबसे अधिक तापमान (42.7 डिग्री) वाला दिन था. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में लू वाली हवाएं नहीं चलने की संभावना है.

केरल तट पर इस साल देर से पहुंचेगा मानसून

इस बार केरल में मानसून के पहुंचने में देर होगी. मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून के केरल तट तक पहुंचने में 5 जून तक का समय लग सकता है, वैसे हर मानसून का आगमन 1 जून तक हो जाता था.

अम्फान की वजह से हवा का रूख बदला, देश के कई राज्यों में बढ़ेगी गर्मी

अम्फान की वजह से हवा का रूख बदल गया है, अब राजस्थान की ओर से राजधानी दिल्ली में हवा का प्रवाह हो रहा है, जिसके कारण अब दिल्ली का तापमान बढ़ने वाला है. भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश,तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में सोमवार से गर्मी बढ़ेगी. आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान चालीस डिग्री से पार होने वाला है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajat Kumar

लेखक के बारे में

By Rajat Kumar

Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola