Weather Forecast: उत्तर-मध्य और पूर्वी भारत में हीट वेव अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, बदलेगा मौसम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Apr 2025 5:26 PM
Weather Forecast, heat wave
Weather Forecast: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी की दस्तक हो गई है. दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग ने दो दिनों तक लू का भी अलर्ट जारी किया है.
Weather Forecast: देश के कई राज्यों में गर्मी का पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है. दिल्ली, यूपी राजस्थान से लेकर बिहार, झारखंड, एमपी, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं. मौसम विभाग के अनुसार मध्य, उत्तर-पश्चिम, पूर्वी भारत और उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भीषण उष्ण लहर की संभावना है. मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक चिलचिलाती गर्मी से लोग दो चार होंगे. एक नजर डालते हैं आज देश भर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.
कई राज्यों में अधिकतम तापमान में इजाफा
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 दिनों में कई राज्यों का अधिकतम तापमान बढ़ेगा. उत्तर,पूर्वी और मध्य भारत में तापमान में दो से चार डिग्री का इजाफा हो सकता है. हीट वेव का भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में…
- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.
- अगले 3 दिनों में उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.
- पूर्वी और मध्य भारत में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है.
- दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है. अगले दो दिन हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है.
- झारखंड सरकार ने भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है.
- ओडिशा के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है.
इन राज्यों में हीट वेव का दौर
- पश्चिमी मध्य प्रदेश 24 से 30 अप्रैल
- राजस्थान 25 से 30 अप्रैल
- पूर्वी मध्य प्रदेश 24 से 27 अप्रैल
- उत्तर प्रदेश में 24 से 26 अप्रैल
- विदर्भ, बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल में 25 से 29 अप्रैल
- पंजाब, हरियाणा दिल्ली में 24 और 25 अप्रैल को हीट वेव का दौर दिख सकता है.
दिल्ली में अगले दो दिनों तक हीट वेव अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है. बीते दिन यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो मौसम के औसत से 3.5 डिग्री अधिक है. आईएमडी के मुताबिक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी का अनुमान है दिल्ली का तापमान आने वाले दो दिनों में और बढ़ेगा. शुक्रवार और शनिवार को हीट वेव का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.
ओडिशा में भीषण गर्मी के साथ हीट वेव की चेतावनी (Heat Wave Alert)
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ओडिशा के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है. कई इलाकों में गर्मी का पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. राज्य के सुंदरगढ़, संबलपुर, सोनपुर, बौध, बोलनगीर और बरगढ़ जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि कालाहांडी, नुआपाड़ा, देवगढ़ और अंगुल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी ने लोगों के लिए कई जरूरी गाइडलाइन भी जारी करी है.
आईएमडी का हीट वेव गाइडलाइन
आईएमडी के मुताबिक, लोग लंबे समय तक धूप में न रहे, आईएमडी ने दिन के 11 बजे से दोपहर के तीन बजे के बीच बाहर जाते समय सिर को ढकने, गीले कपड़े, टोपी या छाते का उपयोग करने की सलाह दी है. IMD ने पशुओं को भी ठंडे और छायादार स्थानों पर रखने और उन्हें समय-समय पर पाने का पानी देते रहने की सलाह दी है. इसके अलावा आईएमडी ने लोगों को शराब, चाय, कॉफी समेत अधिक प्रोटीन वाले भोजन से बचने की सलाह दी है.
झारखंड के कई हिस्सों में भीषण गर्मी
झारखंड के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. डाल्टनगंज जिले में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके अलावा सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए 26 अप्रैल तक भीषण गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया गया है.रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य भर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. उन्होंने कहा कि दक्षिणी क्षेत्र के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










