Weather Forecast : 4.5 डिग्री में ठिठुरे लोग, शीतलहर का कहर जारी, AQI खराब
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Dec 2024 10:45 AM
दिल्ली का मौसम
Weather Forecast : दिल्ली के लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. यहां का AQI भी और खराब होने वाला है. जानें मौसम विभाग ने क्या कहा?
Weather Forecast : दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन शीतलहर से लोग परेशान रहे. पिछले 24 घंटों में पारा और गिर गया है. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से चार डिग्री कम है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में लगातार ठंड बढ़ रही है. इससे पहले 12 दिसंबर को भी शहर में 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था.
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में इसी तरह का वेदर रहने वाला है. 17 दिसंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 डिग्री और 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. 18 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिल सकती है. इसके बाद फिर एक बार टेम्परेचर गिरेगा. 21 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
Read Also : Cold Wave: उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, बढ़ी ठिठुरन, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में गिरेगा पारा
दिल्ली में AQI कितना है?
16 दिसंबर को राजधानी में हल्की धुंध छाई रही. मिनिमम विजिबिलिटी करीब 800 मीटर रही. इसके साथ ही दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच चुका है. सुबह 9 बजे औसत AQI 351 (बहुत खराब) दर्ज किया गया. यह रविवार को शाम 4 बजे 294 (खराब) से कम है. मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि हवा की गति में कमी आई है. इस वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई है. मंगलवार को भी हवा की गति 5 किमी/घंटा से कम रहने की संभावना है.

दिल्ली में हवा की गति कम क्यों?
स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा, ”उत्तर-पश्चिम भारत में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है. इसकी वजह से हवा की गति धीमी हो रही है. इससे AQI के बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावना है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










