Cold Wave: उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, बढ़ी ठिठुरन, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में गिरेगा पारा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Dec 2024 6:45 AM
Cold Wave
Cold Wave: मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि इस सप्ताह कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी. सोमवार को उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत से लेकर महाराष्ट्र और ओडिशा तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा.
Cold Wave: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई राज्यों में शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों तक शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा. आईएमडी ने पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है. विभाग ने कहा है कि बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है. IMD का अनुमान है कि दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा , हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार झारखंड समेत कई और राज्यों में शीतलहर से कनकनी वाली ठंड में इजाफा हो सकता है.
दिल्ली में शीतलहर से बढ़ सकती है ठंड
मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है. शीतलहर के कारण तापमान गिर सकता है. आईएमडी का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है. ठंड में भी इजाफा हो सकता है. वहीं, दिल्ली-NCR में अब कोहरा भी जमने लगा है.
इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि इस सप्ताह कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी. सोमवार को उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत से लेकर महाराष्ट्र और ओडिशा तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा. इसके अलावा हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में शीतलहर चलने के आसार हैं.
कई इलाकों में घना कोहरा छा सकता है
ठंड के साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा भी छाने का संभावना है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई और इलाकों में घना कोहरा छा सकता है. मौसम विभाग ने संभावना जताई गई है कि इस दौरान ठंड में भी इजाफा होगा. उत्तर भारत के अलावा मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घना कोहरा छा सकता है.
पहाड़ों में हो सकती है बर्फबारी
मैदानी इलाकों में शीतलहर के साथ कोहरा छा रहा है तो वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है. जम्मू कश्मीर समेत हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में न्यूनतम तापमान और नीचे जा सकता है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में आज यानी 16 दिसंबर को कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. वहीं एक नये पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख समेत कई और इलाके 16 और 17 दिसंबर को तेज बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
बिहार में ठंड से रहेगी थोड़ी राहत
बिहार के कई जिलों में कंपकंपी वाली ठंड पड़ रही है. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार से बिहार में सर्द हवाओं के रुख थोड़ा सा बदलाव आ सकता है. आईएमडी के अनुसार तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है. विभाग ने बताया कि अब उत्तर-पश्चिमी हवा के स्थान पर पुरवा हवा चलेगी. इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है.
झारखंड में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद झारखंड में तेज हवाओं की वजह से मौसम सर्द हो गया है. बीते 24 घंटे में गढ़वा में सबसे ज्यादा सर्दी महसूस की गई. यहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. आईएमडी के मौसम केंद्र ने बोकारो, धनबाद, रामगढ़, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिले में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना जाहिर की है. रांची का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि झारखंड में ठंड अभी बरकरार रहेगी.
दक्षिण भारत में बारिश
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो दक्षिण भारत में बारिश का कहर है. स्काइमेट वेदर के मुताबिक तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में बारिश की तीव्रता में कमी आएगी.
Also Read: उत्तर भारत के 11 राज्यों में कोल्ड वेव, घने कोहरे ने बढ़ाई सिरहन, जानें मौसम का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










