Weather Forecast: सिहर रहा उत्तर भारत, दिल्ली से लेकर बिहार झारखंड में कड़ाके की ठंड, जानिए कहां होगी बारिश

Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Jan 2025 8:26 PM

विज्ञापन

Weather Forecast

Weather Forecast: पूरे उत्तर भारत में मौसम बदला हुआ. ठंड और कोहरे के साथ-साथ बारिश का भी चेतावनी जारी की गई है. कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने  वाले दिनों में  दिल्ली समेत कई और राज्यों में पारा और गिरेगा.

विज्ञापन

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से सिहर रहा है. अधिकांश राज्य कड़कड़ाती ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं. दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, राजस्थान समेत कई राज्यों में ठंड अपने चरम पर है. वहीं मौसम में बदलाव के कारण  दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है. बारिश के कारण उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में इन राज्यों में जोरदार ठंड पड़ने वाली है.  दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, हिमाचल,उत्तराखंड, बिहार, झारखंड में शीत लहर का भी प्रकोप है. आईएमडी के मुताबिक इस सप्ताह उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की संभावना है.

Weather Forecast
Weather forecast

 दिल्ली में कोहरा के साथ कड़ाके की ठंड

दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के साथ कोहरे का कहर है. आने वाले समय में बारिश से परेशानी बढ़ सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 और 12 जनवरी को मौसम बदल सकता है. दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है.

Weather forecast: दिल्ली में कोहरा के साथ कड़ाके की ठंड

यूपी में हाड़ कंपाने वाली सर्दी

दिल्ली के साथ-साथ यूपी में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. पूरे प्रदेश में शीतलहर का दौर भी जारी है. सर्द मौसम और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के अधिकांश जिले कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं. नये पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से यूपी के कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

Weather forecast: यूपी में हाड़ कंपाने वाली सर्दी

पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी

ठंड का प्रकोप पंजाब और हरियाणा में जारी है.दोनों राज्यों में घना कोहरा भी छा रहा है. शीतलहर ने ठंड में और इजाफा कर दिया है. कई इलाकों ठंड से सहर रहे हैं.

Weather forecast: पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी

राजस्थान में बारिश की संभावना

राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. आने वाले दिनों में प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10 से 12 जनवरी के बीच बारिश की संभावना है.

Rajasthan Rain Alert
Weather forecast: राजस्थान में बारिश की संभावना

बिहार में और गिरेगा पारा

बिहार के कई जिलों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. ठंड के साथ कई जिलों में घना कोहरा भी छा रहा है. राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, सीवान, भागलपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर, समेत कई और जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में बिहार के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक कमी हो सकती है.

झारखंड का मौसम

झारखंड में इन दिनों ठंड का कहर चरम पर है. रांची समेत कई और जिलों में शीतलहर के कारण ठंड में इजाफा हो गया है. गुमला, खूंटी, हजारीबाग समेत कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है. शीतलहर के कारण कई इलाकों में सिरहन वाली सर्दी सता रही है. 

Weather Forecast
Weather forecast

Also Read: Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में कल से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन