Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में कल से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Jan 2025 5:25 PM
Winter Rain
Rajasthan Rain Alert: राजस्थान का मौसम जल्द ही करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक मकर संक्रांति से पहले एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. इसके कारण प्रदेश के कई जिलों में भारी का दौर शुरू हो सकता है.
Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है. पूरे राज्य में घना कोहरा छा रहा है. शीतलहर के कारण कनकनी वाली ठंड सता रही है. नागौर, सिरोही, फतेहपुर,माउंट आबू, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, पिलानी, जैसलमेर समेत कई इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कल से मौसम करवट ले सकता है. कल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम बदलेगा. कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना बन रही है.
राजस्थान में शुरू हो सकता है बारिश का दौर
मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान में आने वाले दिनों में कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है. बारिश के कारण मौसम के तेवर और तल्ख हो सकते हैं. सर्दी का पारा और गिर सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बन रही है. आईएमडी का अनुमान है कि आगामी 10 से 12 जनवरी को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके कारण बीकानेर, जयपुर, भरतपुर समेत कई और इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया की राजस्थान के कई जिलों में तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट आई है. नागौर में न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा गिरा है. इसके अलावा अलवर, भरतपुर, सीकर, चूरू, दौसा, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.
Also Read: Weather Forecast : दिल्ली सहित इन राज्यों में होगी बारिश, पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, अलर्ट जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










