पश्चिमी विक्षोभ की वजह से होगी बारिश, आया 10 फरवरी तक का वेदर अपडेट

बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)
Weather Forecast : पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 9 से 11 फरवरी के दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. जानें मौसम को लेकर विभाग की ओर से क्या दी गई जानकारी.
Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 9 से 11 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है. इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. कुछ जगहों असर अधिक देखने को मिल सकता है. इस दौरान 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग ने शनिवार की सुबह दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है. यहां का अधिकतम तापमान 7 फरवरी को 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 8 फरवरी को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे.
झारखंड में अभी और गिरेगा पारा
पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के लगभग सभी जिलों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में भारी कमी आयी. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अभी और गिरावट आ सकती है. अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. आठ फरवरी की रात में उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है, इससे उत्तर भारत में बर्फबारी हो सकती है, जिसका असर 10 फरवरी से झारखंड पर भी पड़ सकता है.
महाराष्ट्र का मौसम कैसा रहेगा?
महाराष्ट्र में अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 2 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे गिर सकता है. इसके बाद अगले 2 दिनों तक फिर से तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है.
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कोहरा छाने की संभावना
उत्तराखंड में 7 फरवरी तक और हिमाचल प्रदेश में 8 फरवरी तक सुबह और रात के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने की संभावना है.
यह भी पढ़ें : बारिश-बर्फबारी और घना कोहरा, 11 फरवरी तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मूड, चल सकती हैं तेज हवाएं
राजस्थान में अधिकतम तापमान बढ़ा
मौसम बदलने से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. इससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में आगामी तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान कई जगह आंशिक बादल छाए रहेंगे. एक नया पश्चिमी विक्षोभ आठ फरवरी की रात से एक्टिव होगा.
कश्मीर में दिन गर्म
कश्मीर में मौसम के औसत से रातें अधिक ठंडी और दिन अधिक गर्म हो रहे हैं. पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू से नीचे चला गया है. मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीर में न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया.
इन इलाकों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं
1. उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है.
2. मध्य भारत में अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ सकता है. इसके बाद फिर से तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है.
3. पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे गिर सकता है. इसके बाद अगले 6 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




