बारिश-बर्फबारी और घना कोहरा, 11 फरवरी तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मूड, चल सकती हैं तेज हवाएं

Updated:
विज्ञापन
बारिश-बर्फबारी और घना कोहरा, 11 फरवरी तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मूड, चल सकती हैं तेज हवाएं

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि दो-दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से वेस्टर्न हिमालयी क्षेत्र में 6 फरवरी और फिर 9 से 11 फरवरी के दौरान कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में 6 फरवरी तक और हिमाचल प्रदेश में 7 फरवरी तक सुबह और रात के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

विज्ञापन

दो दो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तर भारत समेत कई और इलाकों में मौसम के तेवर तल्ख हो सकते हैं. आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी का नया दौर जारी हो सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 6 फरवरी को भी आंधी बारिश और बर्फबारी का दौर कई इलाकों में दिख सकता है. इसके अलावा 9 से 11 फरवरी के बीच एक बार फिर मौसम का मूड बिगड़ सकता है. वहीं, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में 7 फरवरी तक घना कोहरा छाया रह सकता है.

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक

  • दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 6 फरवरी को और फिर 9 से 11 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.
  • 6 फरवरी तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में और 7 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश में सुबह और रात के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
  • 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद समेत हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.
  • 9 से 11 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी के साथ एक और गीला दौर आने की संभावना है.
  • अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में तेज हवाएं चलने की संभावना है.

न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.
  • अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.
  • अगले 4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और अगले 3 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी.
  • अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर, गुजरात राज्य और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

घना कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक 6 फरवरी तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में और 7 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश में सुबह और रात के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola