उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 3 से 5 डिग्री गिरेगा पारा, इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, जानें मौसम का हाल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Jan 2026 8:55 PM

विज्ञापन

उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में गिरेगा पारा

Weather Alert: देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम के तेवर तल्ख हो सकते हैं. पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी और बारिश का नया दौर जारी रह सकता है. इसके कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विज्ञान विभाग के मुताबिक 28 से 30 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है.

विज्ञापन

Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से पांच डिग्री की गिरावट आ सकती है. मौसम के तल्ख तेवर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के मुताबिक

  • अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.
  • अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.
  • अगले 2 दिनों के दौरान उत्तरी महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.
  • अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.

घना कोहरा, शीतलहर और Cold Day की चेतावनी

  • भारत मौसम विज्ञान विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 28 से 30 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है.
  • उत्तराखंड में 29 और 30 जनवरी, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में 28 और 29 जनवरी को घने कोहरे की स्थिति रह सकती है.
  • 29 से 31 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है.
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 28 से 31 जनवरी के दौरान कोल्ड वेव चल सकती है.

10 राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और 28 जनवरी को उत्तराखंड में गरज, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा च सकत है. कई इलाकों में हल्की से लेकर भारी बर्फबारी होने की भी संभावना है. 28 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावना है. 28 जनवरी को बिहार में गरज, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

Also Read: Kal Ka Mausam: आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, 10 राज्यों में मौसम की करवट, IMD ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola