Wayanad By Elections 2024: प्रियंका गांधी को वायनाड से हराना आसान नहीं, जानें इस लोकसभा सीट का इतिहास

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 Oct 2024 8:18 AM

विज्ञापन

Wayanad By Elections 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है. यहां जानें वायनाड लोकसभा सीट का इतिहास

विज्ञापन

Wayanad By Elections 2024: दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ उपचुनाव भी करवाए जा रहे हैं. इनमें एक बहुत ही हाई प्रोफाइल सीट की चर्चा जोरों पर हो रही है. जी हां…हम बात कर रहे हैं वायनाड लोकसभा सीट की जहां से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया और अपनी चुनावी पारी का आगाज किया. इस मौके पर खुद को स्थानीय लोगों के परिवार का हिस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि वह उनके स्नेह को संजोकर आगे बढ़ेंगी. आइए इस सीट पर एक नजर डाल लेते हैं.

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव करवाए जा रहे हैं, जहां से राहुल गांधी ने जीतने के बाद इस्तीफा दे दिया था. दरअसल, इसी साल हुए लोकसभा चुनावों में राहुल दो सीटों- केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली से चुनावी मैदान में उतरे थे. उन्होंने दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके बाद कांग्रेस नेता ने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने का ऐलान कर दिया था. उन्होंने रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद बने रहने का फैसला किया था. तब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से ऐलान किया गया था कि राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी.

Wayanad Upchunav 2024: कांग्रेस को वायनाड से हराना कितना मुश्किल?

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने दूसरी बार वायनाड से बंपर वोटों से जीत दर्ज की थी. 2019 में उन्‍होंने वायनाड से रिकॉर्ड 4.31 लाख वोटों से चुनाव जीता था. वहीं इस बार राहुल ने 3,64,422 वोटों से जीत दर्ज की. सीपीआई नेता एनी राजा को कांग्रेस नेता ने हराया था. राहुल गांधी को वायनाड सीट पर कुल 6,47,445 वोट प्राप्त हुए थे. केरल की वायनाड लोकसभा सीट की बात करें तो ये 2008 में अस्तित्व में आई. तब से अब तक इस सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा है. इस सीट के तहत 7 विधानसभा सीटें आती हैं जो मनंथावाड़ी, सुल्तानबथेरी, कल्पेट्टा और कोझीकोड जिलों में पड़ती हैं. 2009 से 2019 तक इस सीट पर कांग्रेस के एमआई शानवास सांसद के तौर पर चुने जाते रहे हैं. इसके बाद 2019 में राहुल गांधी ने यहां से चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत दर्ज की.

Wayanad Voting Date : वायनाड में कब होंगे मतदान?

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान पिछले दिनों किया था. इसके साथ ही आयोग द्वारा 15 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम भी घोषित किया गया. केरल की वायनाड लोकसभा सीट भी इनमें शामिल है. चुनाव आयोग के मुताबिक 13 नवंबर को 47 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव होंगे. वहीं 20 नवंबर को 1 लोकसभा और 1 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. वायनाड में 13 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी.

Read Also : Priyanka Gandhi Net Worth: प्रियंका गांधी के खजाने में कुबेर का सोना, जानें कितनी है संपत्ति

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola