वाह रे प्यार! 95 साल के प्रेमी ने 90 साल की प्रेमिका से की शादी, 70 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे दोनों

Published by : Neha Kumari Updated At : 08 Jun 2025 3:26 PM

विज्ञापन
Viral video 95 year old man marry 90 old woman after 70 years live in relationship
Viral video 95 year old man marry 90 old woman after 70 years live in relationship

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक 95 साल के बुजुर्ग व्यक्ति और 90 साल की महिला के शादी समारोह का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों को गाड़ी के ऊपर खड़े होकर लोगों का धन्यवाद करते हुए देखा जा सकता है. 70 साल के इंतजार के बाद दोनों ने परिवार की सहमति से विवाह किया.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति और महिला गाड़ी के ऊपर दुल्हा-दुल्हन के कपड़े पहनकर खड़े हैं और लोगों का हाथ पकड़कर आभार व्यक्त कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान का है, जहां 95 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी 90 वर्षीय प्रेमिका के साथ 70 साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी किया. जिसके बाद दोनों अपने परिवारों के साथ रास्ते पर जश्न मनाते हुए दिखे.

बच्चों ने धूमधाम से करवाई शादी

जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति का नाम राम भाई खरारी है और महिला का नाम जीवली देवी है. दोनों राजस्थान के गलंदर गांव के रहने वाले हैं और पिछले 70 वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं, मतलब शादी के बिना साथ रह रहे हैं. दोनों के 8 बच्चे हैं और कई पोता-पोती भी हैं. पत्रकारों से बात करते हुए उनके बच्चों ने बताया कि 70 सालों के इंतजार के बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया है. इस फैसले से पूरा परिवार बेहद खुश है और अपने माता-पिता का पूर्ण समर्थन करता है. जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी 4 जून को हुई थी. शादी में पूरा गांव शामिल हुआ और दुल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: साड़ी में भाभी का दिखा जलवा, भोजपुरी गाने पर ऐसे लगाया ठुमका , वीडियो देखते रह जाएंगे Viral Video

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola