ePaper

Viral Video: अपने केयरटेकर में बसी है इस Baby Elephant की दुनिया, दिल को छू लेगा यह वायरल वीडियो

Updated at : 09 Jul 2025 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हाथी के क्यूट से बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि नन्हा हाथी को जब नींद आ रही होती है तो वो भागकर अपने केयरटेकर के पास चला आता है, और उसी की गोद में सिर रखकर लेट गया है.

विज्ञापन

Viral Video: जानवर प्यार का भूखा होता है. जो कोई भी उन्हें प्यार करता है उन्हीं के इर्द गिर्द उनकी दुनिया बस जाती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक बेबी एलीफेंट भागकर अपने केयरटेकर के पास आता है और उसकी गोद में बैठ जाता है. यह शख्स भी उस हाथी को अपने बच्चे की तरह अपनी गोद में बैठा लेता है. फिर उसे अपने बगल में सुला लेता है. हाथी का नन्हा बच्चा भी उसके बगल में बड़े आराम से लेट जाता है. बगल में उस हाथी की मां भी खड़ी है, जो दोनों के बीच के प्यार भरे बॉन्डिंग को देखकर गदगद है.

केयरटेकर के बिना नहीं रह सकता है बेबी हाथी

इस नन्हे हाथी की दुनिया उसका यह केयर टेकर है. वीडियो में दिख रहा है कि नन्हा हाथी को जब नींद आ रही होती है तो वो भागकर अपने केयरटेकर के पास चला आता है, और उसी की गोद में सिर रखकर लेट गया है. इस शख्स को भी हाथी के नन्हे बच्चे से बहुत लगाव है उसने भी इस नन्हे को अपने साथ सुला लिया. वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह थपकी लगाकर वो शख्स हाथी को सुला रहा है. शख्स ने चादर से ढंककर उस नन्हे हाथी को सुला दिया है. हाथी का मासूम बच्चा भी आंखें बंद कर नींद से सो गया है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 75000 लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने वीडियो देखकर इसे लाइक और शेयर किया है. कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘जानवर सच्चा मित्र होता है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘क्या ही बढ़िया रिश्ता है! हाथी तो बड़े पिल्ले लगते हैं. कई यूजर ने इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन दिया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. लोगों को हाथी के नन्हे बच्चे बच्चे का क्यूट वीडियो खूब पसंद आ रहा है.’

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola