Viral Video: बेटे ने फेंका पत्थर तो मां चिंपांजी ने सिखाया सबक, दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीटते हुए वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मादा चिंपाजी और उनके बच्चे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि बच्चे की शैतानी पर मां उसे दौड़ा-दौड़ा कर डंडे से मार रही है. देखें इस वीडियो को.
Viral Video: मां-बच्चे का रिश्ता बड़ा ही अनोखा और गहरा होता है. उन्हें पाल-पोषकर बड़ा करने से लेकर उन्हें अच्छी आदतें सिखाने की जिम्मेदारी आमतौर पर मां ही संभालती है. मां अपने बच्चों की हर छोटी से छोटी कामयाबी पर खुश होकर उन्हें सराहती है. लेकिन बच्चा अगर गलती करे तो मां ही है जो उन्हें कभी डांटकर, तो कभी मारकर सही रास्ता दिखाती है. इस मामले में जानवरों की मां भी बिल्कुल इंसानों की मां की तरह ही होती है.
ऐसा ही चिंपाजी मां और बच्चे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि चिड़ियाघर में बहुत सारे लोग घूमने आए हैं. चिंपाजियों का एक गुट ऊंचाई पर छोटे से पहाड़ की तरह बनी संरचना पर बैठा हुआ है. घूमने आए लोग उन्हें देख रहे हैं. तभी अचानक से एक छोटे से चिंपाजी को शैतानी सूझती है. वह पास पड़ा हुआ पत्थर उठाता है और उन पर फेंक देता है. यह सब उसकी मां देख लेती है. वह पीछे हाथों में डंडा लेकर आती है और उसे मारना शुरू कर देती है. वह उसे दौड़ा-दौड़ा कर सबके सामने मारती है. जिसे देख लोग हैरानी से हंसने लगते हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर प्रतिक्रिया करते हुए मां-बेटे इस नोक-झोक से भरे प्यारे रिश्ते की खूब तारीफ करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए