Viral Video: बेरहम पत्नी! लात-घूंसे से करती रही पिटाई, हाथ जोड़ बैठा रह पति, वीडियो देख आ जाएगा गुस्सा

Husband Abuse Case Viral Video
Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला, एक पुरुष को लात और घूंसे से पिटाई करती दिख रही है. बताया जा रहा है, पिटाई करने वाली महिला, पीड़ित व्यक्ति की पत्नी है. वीडियो में पति हाथ जोड़कर बैठा दिख रहा है और पत्नी उसकी जमकर पिटाई करती दिख रही है. पीड़ित पति ने पत्नी से बचाने की एसपी से गुहार लगाई है. तो आइये जानते हैं मामला क्या है?
Viral Video: पति की पिटाई करती पत्नी का जो वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, उसे मध्य प्रदेश के पन्ना का बताया जा रहा है. पीड़ित पति ने पुलिस में अपनी पत्नी के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया और एसपी से बचाने की गुहार लगाई है. युवक ने अपनी शिकायत में कहा- “मेरी-पत्नी मुझे मारती है, मुझे बचा लो साहब.”
हिडन कैमरे में रिकॉर्ड हुआ मामला
पति ने अपने साथ हो रहे अत्याचार और मारपीट का सबूत इकट्ठा करने के लिए हिडन कैमरे का सहारा लिया. पीड़ित पति ने पिटाई का वीडियो पुलिस को सबूत के तौर पर सौंपा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
रेलवे में लोको पायलट है पीड़ित पति
पीड़ित पति रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत है. उसका नाम लोकेश मांझी बताया जा रहा है. उसने बताया, उसकी शादी जून 2023 में हुई थी. उसने गरीब घर की बेटी से शादी करने का फैसला किया था. शादी में उसने कोई दान-दहेज भी नहीं लिया. लेकिन शादी के बाद उसकी पत्नी उसे घरवालों से अलग कर दी. लोकेश का आरोप है कि उसकी पत्नी, उसे माता-पिता से बात भी नहीं करने देती है. न ही किसी दोस्त से उसे मिलने देती है. उसके घर पर किसी को आने भी नहीं देती है. पीड़ित लोकेश ने पुलिस शिकायत में कहा कि पत्नी उसके साथ मारपीट करती है. तंग आकर उसने घर पर एक हिडन कैमरा लगा दिया. ताकी उसके पास सबूत उपलब्ध रहे.
पीड़ित पति ने पत्नी पर उसके भाई और मां से पिटाई कराने का लगाया आरोप
पीड़ित लोकेश ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया है कि 20 मार्च 2025 को उसकी पत्नी ने अपने भाई और मां को सतना बुलाकर उसके साथ मारपीट की. सभी ने उसकी पिटाई की. लोकेश ने बताया, जब उसने पुलिस में शिकायत की बात कही, तो उसकी पत्नी ने आत्महत्या की धमकी दी. उसने धमकी दी है कि वो बेटी को मार डालेगी और झूठे केस में उसे फंसा देगी.
वीडियो पर आ रहे कमेंट
वायरल वीडियो को देखकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है. कुछ लोगों ने वीडियो को फर्जी बता दिया है. कुछ यूजर ने पति पर निशाना साधते हुए, उसे भाला-बुरा कह रहे हैं. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया, ‘कैसा पति है?’ एक यूजर ने तो यह भी लिख दिया, बेडरूम में कौन सीसीटीवी कैमरा लगाता है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










