Viral Video : मिश्रा जी की पत्नी ने पहना बुर्का, किया पति का पीछा, चाय की दुकान पर महिलाओं के साथ रंगे हाथ पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
maharajganj viral video

महाराजगंज के वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

Viral Video : मिश्रा जी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए पत्नी ने बुर्का पहनकर पीछा किया. पति को उसने महिलाओं के साथ रंगे हाथों पकड़ा. देखें वीडियो

विज्ञापन

Viral Video : उत्तर प्रदेश के महाराजगंज की एक खबर की चर्चा तेज है. यहां के विकास भवन स्थित महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली. दरअसल, एक सरकारी कर्मचारी की पत्नी ने बुर्का पहनकर अपने पति की जासूसी की. उसने दो महिलाओं के साथ एक चाय की दुकान पर पति को रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद जमकर हंगामा हुआ. लोगों की भीड़ कुछ ही देर में वहां जमा हो गई. सरकारी बाबू के ऑफिस में भी बवाल पत्नी ने काटा.

ऑफिस में हंगामे के बाद मिश्रा बाबू को घर भेज दिया गया. ऐसा फैसला इसलिए किया गया ताकि वे परिवारिक मामला सुलझा सकें. मिश्रा जी की पत्नी ने वीडियो बनाने का प्रयास झड़प के दौरान किया लेकिन उनका मोबाइल टूट गया. मिश्रा जी की पत्नी का तरीका लोगों को पसंद आ रहा है.

नौकरी के दबाव का हवाला देते थे मिश्रा जी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पत्नी ने मिश्रा बाबू पर आरोप लगाया है कि वे नौकरी के दबाव का हवाला देकर परिवार, बच्चों और पत्नी पर जरा भी ध्यान नहीं देते हैं. मिश्रा जी के कई महिलाओं से संबंध होने की बात भी उसने कही है. मिश्रा जी की पत्नी अपने पति की जासूसी करते हुए कई महिलाओं के घरों तक पहुंची, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं जुगाड़ कर सकीं. इसके बाद 16 जनवरी को मिश्रा जी की पत्नी ने बुर्का पहना और उनका पीछा किया. एक दुकान पर दो महिलाओं के साथ बात करते हुए मिश्रा जी पकड़ा गए. इसके बाद वीडियो बनाने लगी. साथ खड़ी महिलाओं ने वीडियो बनाने का विरोध किया. मामला इतना बढ़ गया कि मिश्रा जी ने पत्नी का मोबाइल पटक दिया जिससे वह टूट गया.

मिश्रा जी को सस्पेंड करने की मांग पत्नी ने की

बुर्का पहने महिला विकास भवन पहुंचीं. उसने मिश्रा जी के कार्यालय में जबरदस्त हंगामा किया. मिश्रा जी को सस्पेंड करने की मांग उसने की. वहां मौजूद लोगों ने दोनों को समझाया. बाद में दोनों को घर भेजा गया. Bawaali Shots @BawaaliShots नाम के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो शेयर किया गया है. इसमें हंगामा करते हुए पत्नी नजर आ रही है. देखें वीडियो

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola