Viral Video: दानपात्र में गिरा iPhone, मंदिर प्रशासन ने कहा- 'अब ये भगवान की संपत्ति'
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 Dec 2024 8:32 PM
iPhone Viral Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त का आईफोन मंदिर के दानपात्र में गिर जाता है, लेकिन उसे प्रशासन ने वापस नहीं किया. आखिर उसे iPhone क्यों नहीं दिया गया, जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें.
Viral Video: सोशल मीडिया में इस समय एक वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में है. एक भक्त भगवान का दर्शन करने मंदिर जाता है और दानपात्र में कुछ पैसे देने के लिए झुकता है, उसी समय उसका आईफोन पात्र में गिर जाता है, लेकिन उसे प्रशासन ने वापस देने से साफ इनकार कर दिया. इसके पीछे तर्क दिया गया कि अब वो भगवान की संपत्ति हो चुकी है. जब घटना का वीडियो सामने आया तो लोग सोशल मीडिया में इसे तेजी से शेयर करने लगे. साथ ही यूजर्स इसपर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. कुछ लोग इसके लिए मंदिर प्रशासन को दोषी ठहरा रहे हैं.
चेन्नई के कंदस्वामी मंदिर की है घटना
यह घटना चेन्नई के पास थिरुपुरुर के अरुलमिगु कंदस्वामी मंदिर की है. विनागपुरम के रहने वाले दिनेश अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए आए थे, जेब से चढ़ावा निकालते समय उनका आईफोन दान पेटी में गिर गया. जब दिनेश ने मंदिर प्रशासन से मोबाइल वापस करने को कहा, तो मंदिर प्रशासन ने साफ इनकार कर दिया.
Also Read: Funny Video: स्कूटी वाली लड़की ने हाथी को मारी टक्कर, देखें क्या हुआ आगे
मंदिर प्रशासन ने कहा- अब ये भगवान की संपत्ति
दिनेश ने जब मोबाइल वापस करने की गुहार लगाई, तो मंदिर प्रशासन ने वापस करने से इनकार कर दिया. तर्क दिया गया, परंपरा के मुताबिक दान पेटी में आई हुई हर चीज मंदिर के देवता के खाते में जाती है.
वायरल वीडियो से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दिनेश की शिकायत पर दानपात्र खोली गई, लेकिन नहीं मिला आईफोन
दिनेश ने जब अपने मोबाइल फोन नहीं दिए जाने की शिकायत की, तो दानपात्र को खोल दिया गया, लेकिन उसे फोन वापस नहीं किया गया, हालांकि कहा गया, “आप अपना सिम कार्ड और फोन डेटा ले सकते हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










