Viral Video : दूल्हे को घोड़े पर देख दुल्हन रह गई दंग, आखिर क्या हुआ ऐसा

Updated:
विज्ञापन
groom reach bride house in toy horse
व्यक्ति खिलौने के घोड़े पर आया

Viral Video: एक व्यक्ति अपनी शादी में खिलौने के घोड़े पर सवार होकर अपनी दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. आप भी देखिए इस अनोखे बारात का वायरल वीडियो, जो अभी पूरे इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बारात लेकर जा रहा है. सभी बाराती और घर वाले नाच और गा रहे हैं. दूल्हा भी घोड़े पर सवार अपनी दुल्हन को लाने के लिए तैयार है. इस पूरे वाकया के दौरान सबसे ज्यादा दिलचस्प एक चीज है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा. वह चीज है घोड़ा. दूल्हा जिस अनोखे घोड़े पर बैठकर दुल्हन को लाने जा रहा था, शायद ही आज तक किसी ने शादियों में ऐसा घोड़ा देखा हो.

दरअसल, आदमी बच्चों के खिलौने वाले घोड़े पर बैठकर आया था, जिसे देखकर उसके घर वाले और सारे बाराती लोटपोट होकर हंसने लगे. यहां तक कि दूल्हा भी खुद को रोक नहीं पाया और हंस रहा था. शादी का दिन किसी भी जोड़े के लिए बेहद खास होता है. लोग इस दिन को यादगार बनाने के लिए हमेशा कुछ नया करना चाहते हैं. लेकिन इस आदमी ने जो किया, शायद ही किसी ने कभी सोचा होगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: ये तोता नहीं डांसर का बाप है!

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola