सड़क पर फूट-फूटकर रोए बाप और बेटी, वजह जानकर आंखों में आएंगे आंसू
Published by : Neha Kumari Updated At : 11 Apr 2025 1:47 PM

Viral video: एक पिता और बेटी का दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक पिता अपनी बेटी को परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए कैंपस लाता है. बेटी जैसे ही अपना रिजल्ट देखती है, वह दौड़कर आती है और अपने पिता को गले लगाकर रोने लगती है. आप भी देखिए, भावुक कर देने वाला यह वायरल वीडियो.
Viral Video: जिस तरह माता-पिता का सपना होता है बच्चों को खुश और कामयाब देखना, ठीक उसी तरह बच्चों का भी सपना होता है जिंदगी में एक बार ही सही, पर कुछ ऐसा कर दिखाना जिससे उनके माता-पिता को उन पर गर्व हो. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक पिता अपनी बेटी को लेकर परीक्षा का परिणाम देखने आया है. वह अपनी बेटी को आगे भेजकर रिजल्ट देखने को बोलता है और खुद बाहर कड़ी धूप में खड़ा होकर बार-बार उसकी तरफ देखता है.
रिजल्ट देखने के लिए सभी बच्चों की भीड़ उस जगह लगी होती है, जिस कारण वह अपनी बेटी को देख नहीं पाते हैं. वह बेचैन होकर इधर-उधर देखने लगते हैं. तभी भीड़ से निकलकर उनकी बेटी दौड़कर उनके पास आती है और उन्हें गले से लगाकर बोलती है, “मैं पास हो गई.” यह सुनने के बाद पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है. बेटी इस दौरान भावुक हो जाती है और रोने लगती है. पिता उसे शांत करते हैं, फिर उसे घर लेकर जाने लगते हैं.
बाप ने किस कदर कमा के पढ़ाया था वो सब याद है, तभी नौकरी लगते ही सबसे पहले बाप को गले लगाया ! 🥹💜✨ pic.twitter.com/iOHoWAhdVC
— SURAJ (@SURAJ_624) April 10, 2025
यह भी पढ़े: Viral Video: रील के लिए लेटा रेलवे ट्रैक पर, अब लेटा है हवालात के फर्श पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए