Viral Video: नाचने के शौकीन निकले हाथी महाराज, किया ऐसा डांस कि लोग रह गए हैरान

Updated:
विज्ञापन
elephant dance
हाथी का डांस

Viral Video: एक हाथी का गाने की धुन पर नाचते हुए वीडियो सामने आया है. वीडियो में हाथी को दुल्हे की तरह सजकर लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर थिरकते देखा जा सकता है. आप भी देखिए हाथी के डांस का यह वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक हाथी शादी की बारात में ठुमके लगा रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बारात जा रही है. सभी बाराती गाने की धुन पर नाच रहे हैं. ऐसे में भला हाथी पीछे क्यों रहे? वह भी एकदम दूल्हे की तरह सजकर तैयार है. जैसे गाना बजता, वह भी झूम-झूम कर सभी बारातियों के साथ मिलकर नाचने लगता है. जिसे देख लोग हैरान रह जाते हैं और हाथी के चारों ओर खड़े होकर उसे देखने लगते हैं.

कई सारे लोग तो हाथी के पास आ जाते हैं और उसके साथ उछल-उछल कर नाचने लगते हैं. हाथी भी उनके साथ खुशी से पूरी मस्ती के साथ गाने की धुन पर थिरकता है. वह कभी पैरों को उठाता तो कभी गोल-गोल घूमकर अपने अनोखे डांस का जलवा दिखाता. डांस के बादशाह हाथी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को छू रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video : मंदिर परिसर में चले लात-घूंसे, वजह जानकार रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola