Admit Card बना चील का शिकार, PSC परीक्षा से पहले छात्र के साथ हुआ हैरान करने वाला हादसा

Updated:
विज्ञापन
eagle snatch psc aspirant exam hall ticket in Kerala
केरला का एक छात्र जब PCS की परीक्षा देने जा रहा होता है, तभी एक चील आकर उसका एडमिट कार्ड लेकर उड़ जाता है

Viral Video: केरल का एक छात्र जब PSC की परीक्षा देने जा रहा होता है, तभी एक चील आकर उसका एडमिट कार्ड लेकर उड़ जाता है. छात्र बहुत कोशिश करता है कि चील उसका एडमिट कार्ड लौटा दे, लेकिन… देखिए इस वायरल वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: मान लीजिए आप एक परीक्षा देने जा रहे हैं, तभी कोई आकर आपका एडमिट कार्ड चुरा ले. लेकिन चोर भी कोई साधारण आदमी न हो, बल्कि आसमान में उड़ने वाला चील हो, तब आप क्या करेंगे? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक चील स्कूल की खिड़की पर एक कागज लेकर बैठा हुआ है.

दरअसल, केरल के एक स्कूल में PSC की परीक्षा के दौरान जब एक छात्र अपना एडमिट कार्ड हाथों में लेकर जा रहा होता है, तभी अचानक से एक चील आता है और उसके हाथों से एडमिट कार्ड छीनकर उड़ जाता है. चील छात्र का एडमिट कार्ड लेकर स्कूल की सबसे ऊंची मंजिल की खिड़की पर बैठ जाता है. जिसे देख छात्र परेशान हो जाता है और वह एडमिट कार्ड वापस लेने की बहुत कोशिश करता है. यहां तक कि चील के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना भी करता है. लेकिन चील अपनी जिद पर अड़ा रहता है.

क्या छात्र को उसका एडमिट कार्ड मिलेगा?

एग्जाम शुरू होने का समय होने लगता है. छात्र यह सोचकर डर जाता है कि शायद अब वह परीक्षा नहीं दे पाएगा. तभी चील उसका एडमिट कार्ड नीचे गिरा देता है. छात्र जल्दी से उसे उठाता है और दौड़ते हुए एग्जाम रूम में समय रहते पहुंच जाता है. जिसके बाद वह परीक्षा देता है.

यह भी पढ़े: Viral Video: Viral Video: डांसरों का बाप निकला हाथी, लगाए ऐसे ठुमके कि उड़ गए लोगों के होश

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola