Viral Video: कुत्ता निकला रॉकस्टार, ड्रम बजाकर जीता लोगों का दिल, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

dog

Viral Video: रॉकस्टार के अंदाज में ड्रम बजाते हुए एक डॉग का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग डॉग के दीवाने हो रहे हैं. लोग खुद को डॉग के इस अनोखे हुनर की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं. आप भी देखिए इस वायरल वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसमें एक डॉग को एक रॉकस्टार की तरह ड्रम बजाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि डॉग कुर्सी के ऊपर दो पैरों की मदद से खड़ा है. उसने एक पैर से ड्रम को बजाने वाली स्टिक को पकड़कर रखा है.

विज्ञापन

उसके आस-पास कई सारे लोग खड़े हैं. कुछ लोगों ने हाथों में कैमरा पकड़कर रखा है, जिसकी मदद से वह इस रॉकस्टार डॉग का वीडियो बनाने के लिए खड़े हैं. सभी को और इंतजार न कराने का सोचकर डॉग अपने संगीत के कार्यक्रम को शुरू कर देता है. वह स्टिक और अपने एक पैर का इस्तेमाल करके इतने बेहतरीन तरीके से म्यूजिक बजाता है कि सबके सब हैरान हो जाते हैं.

सारे लोग डॉग का उत्साह और बढ़ाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं. डॉग को देखकर लगता है कि वह लंबे समय से ड्रम बजाने की प्रैक्टिस कर रहा है और आज उसे अपनी मेहनत दुनिया को दिखाने का मौका मिला है. उसके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: बिजली के खंभे पर चढ़ा अजगर बना हैवान, गुस्से में किया कुछ ऐसा कि देखकर कांप गई लोगों की रूह

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola