Viral Video : क्रिकेट खेलते–खेलते आ गई मौत

Updated:
विज्ञापन
Viral Video Death Cardiac Arrest
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें नजर आ रहा है कि छात्र की मौत क्रिकेट खेलते–खेलते हो गई. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : हैदराबाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़का क्रिकेट खेलते वक्त अचानक जमीन पर गिर जाता है. बताया जा रहा है कि क्रिकेट खेलते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. घटना खेल के मैदान में ही हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर शेयर कर रहे हैं और कइ तरह के सवाल उठा रहे हैं. देखें वीडियो

विज्ञापन

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया वीडियो

क्रिकेट खेलते समय छात्र को हार्ट अटैक का दौरा पड़ने का वीडियो वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. इसमें तारीख चार अप्रैल 2025 नजर आ रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्र मैदान पर किसी को इशारा कर रहा था. इसके कुछ ही पल बाद वह जमीन पर गिर पड़ता है. घटना के बाद उसको नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जवाब दे दिया. शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) बताया गया है.

यह भी पढ़ें : Ram Navami Violence : कोलकाता में रामनवमी की शोभायात्रा पर किया गया हमला, बीजेपी सांसद ने शेयर किया वीडियो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola