Viral Video : बैलेंस बिगड़ने से गिरे सीएम मोहन यादव, वीडियो आया सामने

Updated:
विज्ञापन
MP CM Mohan Yadav
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Viral Video : व्हीलचेयर पर बैठी बच्ची को सम्मानित करते समय मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का संतुलन बिगड़ गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को गाडरवारा कस्बे में एक कार्यक्रम के दौरान व्हीलचेयर पर बैठी एक स्कूली छात्रा को सम्मानित कर रहे थे. इस दौरान वह छात्रा से बातचीत करते हुए झुकते हैं और अचानक संतुलन खो बैठते हैं. हालांकि, उनका सुरक्षाकर्मी तुरंत आगे आकर उन्हें संभाल लेता है. यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री छात्रा से आत्मीयता से बात कर रहे थे और उसी दौरान यह हल्का हादसा हुआ. देखें वीडियो

विज्ञापन

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे. अधिकारियों ने घटनाक्रम पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola