ePaper

Viral Video : ब्रेड पकौड़ा विद छोटा कॉकरोच! कैसा लगा सुनकर

Updated at : 12 Dec 2024 10:35 AM (IST)
विज्ञापन
Bread Pakora Cockroach Video

ब्रेड पकौड़ा में मिला कॉकरोच/ सांकेतिक तस्वीर

Viral Video : एक शख्स ने एयरपोर्ट पर चाय के साथ नाश्ता मंगवाया. उसके बाद जो हुआ उसपर आप यकीन नहीं करेंगे. पहला निवाला खाने के बाद उसने जो बात बताई वो आप भी पढ़ें.

विज्ञापन

Viral Video : फैंसी टेस्टी फूड खाना आजकल के लोगों का ट्रेंड बन गया है. लेकिन, क्या होगा यदि महंगे खाने का आपने ऑर्डर दिया और उसमें से कॉकरोच निकल गया? कैसा लगेगा आपको? जी हाँ, आपने सही सुना. ऐसा हुआ है. चलिए आपको बताते हैं पूरी बात. दरअसल, जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा कर रहे डीपी गुर्जर नामक एक यात्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली घटना शेयर की. उन्होंने 200 रुपये में एक ब्रेड पकौड़ा खरीदा, जिसके अंदर एक छोटा कॉकरोच था. जयपुर एयरपोर्ट पर चाय के साथ नाश्ता मंगवाने के बाद उन्होंने पहला निवाला खाया ही था कि एक छोटा मरा हुआ कॉकरोच मिल गया.

गुर्जर ने तुरंत सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो शेयर किया और एयरपोर्ट प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई. Times of India की रिपोर्ट के अनुसार, कैफे के कर्मचारियों ने उनकी बात को पहले तो इग्नोर कर दिया. इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना एयरपोर्ट अधिकारियों को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. कोई अन्य ऑप्शन न होने पर, गुर्जर ने खराब नाश्ते का एक वीडियो रिकॉर्ड किया और इसे ऑनलाइन पोस्ट कर दिया. इसपर यूजर लगातार प्रतिक्रिया देने लगे.

Read Also : Video : मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा जिसपर ठहाके लगाने लगे पीएम मोदी, देखें वीडियो

वैसे, यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना सुनने को मिली हो. इससे पहले जून के महीने में एक परिवार को चॉकलेट सिरप की बोतल में मरा हुआ चूहा मिला था. परिवार द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी गई थी. बाद में उन्होंने कंपनी में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला. इसके अलावा, पिछले दिनों मुंबई की एक महिला को बर्गर में मरा हुआ कीड़ा मिला था. उसने अपने इंस्टाग्राम पेज @chikatalks पर एक रील बनाई, जिसमें बर्गर में मरे हुए कीड़े को नजदीक से दिखाया.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola