Viral Video: बड़े से अजगर को पकड़ने कुएं में उतर गया शख्स, पाइथन ने कर दिया अटैक, वीडियो देख हो जाएंगे रोंगटे खड़े

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स कुएं में उतरकर बड़े से अजगर को पकड़ने की कोशिश कर रहा है. इस दौरान अजगर उसके हाथ से लिपट गया. देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो…

विज्ञापन

Viral Video: एक विशाल अजगर कुएं में गिर गया. इसके बाद उसके रेस्क्यू की कवायद शुरू हो गई. सोशल मीडिया में इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कुएं में एक बड़ा सा अजगर गिर गया है. इसे बचाने के लिए एक शख्स कुएं में उतर गया है. इस दौरान सांप युवक पर हमला करता है. उसके हाथों में लिपट जाता है. वीडियो काफी खौफ पैदा करने वाला है.  

अजगर से सिर को पकड़ लेता है शख्स

वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक रस्सी के सहारे कुएं में उतर गया. सहारे लेकर वो कुएं में खड़ा हो गया. इसके बाद घात लगाकर युवक ने अजगर का मुंह पकड़ लिया. अपने दूसरे हाथ से युवक ने अजगर का पूंछ पकड़ लिया है. लेकिन, अजगर भी अपनी कुंडली में युवक के हाथों को जकड़ने की कोशिश करता है. यह मंजर रोंगटे खड़े कर देने वाला है. हालांकि युवक को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर sarpmitra_saurabh_sk नाम के यूजर की ओर से शेयर किया है. सोशल मीडिया पर लोगों ने वीडियो को काफी पसंद किया है. वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. 12 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. कई लोगों ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. 

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola