Watch Video: भोलेनाथ के जयकारे के साथ निकली भक्तों की टोली, अमरनाथ की पावन यात्रा शुरू
Published by : Neha Kumari Updated At : 03 Jul 2025 8:57 AM
अमरनाथ यात्रा शुरू
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है. हजारों की संख्या में तीर्थयात्री जम्मू और कश्मीर पहुंचकर पावन यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बम-बम भोले के जयकारे के साथ पहाड़ी रास्तों से गुजरते हुए यात्रियों की तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं. आप भी देखिए इस वीडियो को.
Amarnath Yatra: जम्मू और कश्मीर के बालटाल में अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है. हजारों की संख्या में तीर्थयात्री बालटाल बेस कैंप पहुंचे हैं, जहां से आज तीर्थयात्री श्री अमरनाथ बाबा की पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए और आस्था से भरी इस यात्रा को शुरू किया.
तीर्थयात्रियों ने की व्यवस्था की सराहना
तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं. यात्रा के दौरान कई यात्री सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते नजर आए. पत्रकारों से बात करते हुए महिला तीर्थयात्री मनीषा रमोला ने व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि “व्यवस्था बहुत ही अच्छी है. बिना सही दस्तावेज और वैध पहचान पत्र के किसी को भी तीर्थस्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं है, जो कि सुरक्षा के लिए बहुत ही जरूरी है.”
बम-बम भोले के जयकारे के साथ अमरनाथ यात्रा की शुरुआत
अमरनाथ बाबा की पवित्र गुफा की ओर बढ़ते हुए तीर्थयात्रियों के कई वीडियो भी सामने आए हैं. इनमें लोगों को सुबह-सुबह पहाड़ी रास्तों पर सफर करते हुए देखा जा सकता है. पत्रकारों से बातचीत के दौरान तीर्थयात्रियों ने कहा कि कश्मीर आने का उनका उद्देश्य पर्यटन नहीं है, बल्कि यह यात्रा है. उनका ध्यान केवल इस यात्रा पर है और वे भगवान अमरनाथ बाबा के दर्शन करने के लिए उत्साहित हैं.
हर साल लाखों तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा करने के लिए जम्मू-कश्मीर आते हैं. तीर्थयात्री इस यात्रा को अपने जीवन का सबसे खास अनुभव बताते हैं. यात्रा को असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं. जगह-जगह पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है.
यह भी पढ़े: Heavy Rain Alert: बंगाल में बवंडर, इन राज्यों में तहलका मचाएगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










