ePaper

हिंदुओं पर हमला: VHP ने बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त को लिखा पत्र, नीशीथ प्रमाणिक बोले- केंद्र चिंतित

Updated at : 19 Oct 2021 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
हिंदुओं पर हमला: VHP ने बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त को लिखा पत्र, नीशीथ प्रमाणिक बोले- केंद्र चिंतित

Violence on Hindu Community बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ जारी हिंसा के विरोध में VHP ने कलकत्ता में बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमीश्नर को पत्र लिखा है. विश्व हिंदू परिषद ने लिखा है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा को हिंदू समुदाय बर्दाश्त नहीं करेगा.

विज्ञापन

Violence on Hindu Community in Bangladesh बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ जारी हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कलकत्ता में बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमीश्नर को पत्र लिखा है. विश्व हिंदू परिषद ने लिखा है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा को हिंदू समुदाय बर्दाश्त नहीं करेगा.

वहीं, बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ जारी हिंसा पर गृह राज्यमंत्री निशिथ प्रमाणिक ने कहा है कि केंद्र सरकार इस हिंसा को लेकर चिंतित है.गृह राज्यमंत्री नीशीथ प्रमाणिक ने कहा कि बांग्लादेश की सरकार हिंसा की जांच कर रही है. भारतीय उच्चायोग भी जल्द ही बांग्लादेश सरकार से बातचीत करेगा.

इधर, विश्व हिंदू परिषद के महासचिव डॉ सुरेंद्र जैन ने बताया कि 20 अक्तूबर दिल्ली स्थित बांग्लादेशी उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. पूरे देशभर में भी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे.

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में 13 अक्तूबर से अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले शुरू हुए थे. पहले अलग-अलग स्थानों पर दुर्गा पंडालों को निशाना बनाया गया था और हिंदुओं पर हमला किया गया था. बाद में इस्कॉन मंदिर को भी निशाना बनाया गया और तोड़फोड़ की गई थी. इस हिंसा में अब तक कई हिंदुओंकी जान जा चुकी है.

Also Read: मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मियों को दीपावली पर एडहॉक बोनस देने का एलान, अस्थायी कर्मचारी भी होंगे लाभान्वित
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola