Vandre East Vidhan Sabha Result 2024: जीशान सिद्दी 9,805 वोट से पीछे

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Nov 2024 3:27 PM

विज्ञापन

Vandre East Election Results 2024

Vandre East Election Results 2024 : वांद्रे ईस्ट विधानसभा चुनाव के परिणाम का पल पल का अपडेट जानें यहां

विज्ञापन

Vandre East Vidhan Sabha Result 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है. वांद्रे ईस्ट सीट पर इस विधानसभा के लोगों की खास नजर है. शिवसेना (यूबीटी) के वरुण सरदेसाई बांद्रा ईस्ट से आगे चल रहे हैं. एनसीपी के जीशान सिद्दीकी इस निर्वाचन क्षेत्र से 9,805 वोट से पीछे चल रहे हैं.

अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के जीशान सिद्दीकी और शिवसेना (यूबीटी) के वरुण सरदेसाई के बीच कड़ी टक्कर की बात कही जा रही है. जीशान सिद्दीकी एक युवा नेता हैं. उनका युवा मतदाताओं और मुस्लिम समुदाय के साथ मजबूत संबंध है. हाल ही में उनके पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी.

Vandre East Election Results 2019 : वांद्रे ईस्ट में 2019 में कौन जीता था

वांद्रे ईस्ट निर्वाचन क्षेत्र मुंबई उपनगरीय जिले में स्थित है. यह मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है. 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जीशान सिद्दीकी ने 38,337 वोट हासिल करके सीट जीती थी. उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (एसएचएस) के विश्वनाथ महादेश्वर थे, जिन्हें 32,547 वोट मिले थे. 2015 के उपचुनाव में शिवसेना की तृप्ति प्रकाश सावंत 52,711 वोट हासिल करके विजयी हुईं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola