यूपी का एक ऐसा गांव, जिसका नाम सुनते ही टूट जाती है लड़कियों की शादी

Updated:
विज्ञापन

बलिया का रूपवार तवायफ गांव, फोटो AI

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक ऐसा गांव है, जिसका नाम लोगों के लिए मुसीबत साबित हो रहा है. लोग न तो गांव का नाम लेना चाहते हैं और न ही वहां शादी करना पसंद करते हैं. नाम से परेशान गांव के लोग अब नाम बदलने की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक गांव है, जिसका नाम रूपवार तवायफ है. अब यह नाम वहां के लोगों के लिए कलंक बन गया है. गांव के लोगों के अनुसार नाम की वजह से यहां की लड़कियों की शादी तक टूट जा रही है. शादी अगर पक्का होता भी है, तो लड़के वाले गांव का नाम सुनते ही रिश्ता तोड़ लेते हैं. गांव का नाम सुनते ही लोग हंसते हैं या फिर नकारात्मक टिप्पणी करने लगते हैं.

विज्ञापन

गांव का नाम बताने में होती शर्मिंदगी

वहां रहने वाले लोगों को अपने गांव का नाम बताने में शर्मिंदगी महसूस होती है. खासकर युवाओं को नौकरी में या फिर अन्य जगहों पर अपना पता बताने में दिक्कत होती है. गांव के नाम की वजह से युवाओं को नौकरी लेने में भी परेशानी हो रही है. महिलाएं पता या तो छुपाती हैं या फिर आधा नाम ही बताती हैं.

नाम बदलने की हो रही मांग

ग्रामीण गांव का नाम बदलने की मांग कर रहे हैं. लोगों की मांग है कि गांव का नाम देवपुर या कुछ और सम्मानजक नाम किया जाए. जिससे आने वाली पीढ़ी को सामाजिक तिरस्कार का सामना न करना पड़े. ग्रामीण कह रहे, उन्हें शर्म नहीं, सम्मान चाहिए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola