Union Cabinet Meeting: मोदी सरकार ने 'वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन' और प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन को दी मंजूरी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 25 Nov 2024 10:14 PM
Narendra Modi
Union Cabinet Meeting: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सोमवार को कई बड़े फैसले लिए. जिसमें प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन को मंजूरी दी. साथ ही वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन को भी कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी.
Union Cabinet Meeting: केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. आज इस संबंध में एक बड़ा फैसला लिया गया है – राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन. यह एक पथ-प्रदर्शक निर्णय है, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे देश में भूमि को रसायनों से मुक्त रखने की बड़ी आवश्यकता है. इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 2,481 करोड़ रुपये है.
वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन को मंजूरी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के एक और फैसले के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया, युवाओं और छात्रों के लिए, आज जो सबसे बड़ा फैसला लिया गया है, वह है – वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन. हम सभी जानते हैं कि शोध के लिए – उच्च गुणवत्ता वाले प्रकाशनों की आवश्यकता होती है जो बहुत महंगे होते हैं और इसलिए पीएम ने इसे एक नए रूप में बदल दिया है. सभी विश्वविद्यालय अपने संसाधनों को साझा करेंगे – सभी विश्व प्रसिद्ध पत्रिकाएं लाई जाएंगी, उनका सब्सक्रिप्शन लिया जाएगा और फिर देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों को उपलब्ध कराया जाएगा. इस पर लगभग 6,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.
मंत्रिमंडल ने अटल इनोवेशन मिशन को मार्च, 2028 तक जारी रखने को मंजूरी दी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सोमवार को नीति आयोग की प्रमुख पहल अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) को 31 मार्च, 2028 तक जारी रखने की मंजूरी दी. इसमें कार्य का दायरा बढ़ाते हुए कुल 2,750 करोड़ रुपये के बजट के साथ इसकी मंजूरी दी गयी है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, एआईएम 2.0 विकसित भारत की दिशा में एक कदम है. इसका उद्देश्य भारत के वाइब्रेंट इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप इनोवेशन को बढ़ाना और मजबूत करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










