इएमआइ पर रोक के नियमों के अनुरूप जुटा रहे लोन के आंकड़े: सिबिल

Updated:
विज्ञापन

ऋण से जुड़ी विभिन्न जानकारियां देने वाली कंपनी ट्रांसयूनियन सिबिल ने कहा कि वह रिजर्व बैंक की इएमआइ चुकाने पर लगायी तीन महीने की रोक के अनुरूप ही ऋण सूचनाएं जुटा रही है, ताकि इसका असर ग्राहकों के क्रेडिट स्कोर पर न पड़े.

विज्ञापन

मुंबई : ऋण से जुड़ी विभिन्न जानकारियां देने वाली कंपनी ट्रांसयूनियन सिबिल ने कहा कि वह रिजर्व बैंक की इएमआइ चुकाने पर लगायी तीन महीने की रोक के अनुरूप ही ऋण सूचनाएं जुटा रही है, ताकि इसका असर ग्राहकों के क्रेडिट स्कोर पर न पड़े. कोरोना के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) किया है. इससे राष्ट्रव्यापी आर्थिक गतिविधियां ठप सी पड़ गयी हैं.

विज्ञापन

रिजर्व बैंक ने इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी तरह के ऋणों की मासिक किस्त चुकाने पर तीन महीने रोक लगा दी. ट्रांसयूनियन सिबिल यान में कहा कि रिजर्व बैंक की इएमआइ चुकाने पर लगी रोक के बाद हम अपने सभी साथी बैंकों और संस्थानों के साथ आंकड़े जुटाने के ढांचे पर काम कर रहे हैं. ताकि इस रोक की अवधि का ग्राहकों की ऋण चुकाने की पिछली जानकारियों और सिबिल स्कोर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola