Train Accident Video: वडोदरा में रेलवे ट्रैक के साथ छेड़छाड़, ट्रेन पलटाने की कोशिश नाकाम
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Sep 2024 8:54 AM
Train Accident Video : सूरत के पास वडोदरा में रेलवे ट्रैक के साथ छेड़छाड़ की खबर है. यहां पटरी की फिश प्लेट और चाबी खोल दी गई थी. जानें पूरा मामला
Train Accident Video: गुजरात में एक बार फिर ट्रेन को पलटाने की कोशिश नाकाम कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, सूरत के पास वडोदरा में रेलवे ट्रैक के साथ छेड़छाड़ की गई. किसी अज्ञात शख्स ने पटरी की फिश प्लेट और चाबी खोल दी थी. इससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया. पश्चिमी रेलवे (वडोदरा डिवीजन) ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अप लाइन ट्रैक से फिश प्लेट और कुछ चाबियां खोलकर किम रेलवे स्टेशन के पास उसी ट्रैक पर रख दी. इसके बाद ट्रेन की आवाजाही रोक दी गई. जल्द ही लाइन पर ट्रेन सेवा शुरू हो गई.
Read Also : Train Accident : अजमेर में टैक पर रखे गए सीमेंट के दो ब्लॉक, ट्रेन बाल-बाल बची
कुछ दिन पहले कानपुर के बाद राजस्थान के अजमेर जिले में पटरियों पर सीमेंट के ब्लॉक डालकर एक मालगाड़ी को पटरी से उतारने की कोशिश की गई थी. हालांकि, कोई अप्रिय घटना नहीं घटी. उत्तर पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने बताया था कि कुछ बदमाशों ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में पटरी पर सीमेंट के दो ब्लॉक रख दिए. इससे एक मालगाड़ी टकरा गई. घटना फुलेरा-अहमदाबाद ट्रैक पर सरधना और बांगड़ स्टेशनों के बीच घटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










