Train Accident : अजमेर में टैक पर रखे गए सीमेंट के दो ब्लॉक, ट्रेन बाल-बाल बची
Train Accident : रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के अजमेर में मालगाड़ी को पटरी से उतारने की कोशिश की गई है. इससे पहले सोमवार को भी कानपुर से कुछ ऐसी ही खबर आई.
Train Accident : क्या त्योहार के मौसम में ट्रेन पलटने की साजिश कोई रच रहा है? यह सवाल सप्ताह में हुए दो हादसों के के बाद लोगों के मन में आ रहा है. दरअसल, कानपुर के बाद राजस्थान के अजमेर जिले में रविवार को पटरियों पर सीमेंट के ब्लॉक डालकर एक मालगाड़ी को पटरी से उतारने का प्रयास किया गया. हालांकि, कोई अप्रिय घटना नहीं घटी. इसकी जानकारी रेल आधिकारियों की ओर से दी गई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ बदमाशों ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में पटरी पर सीमेंट के दो ब्लॉक रख दिए, जिन्हें एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी. यह घटना फुलेरा-अहमदाबाद ट्रैक पर सरधना और बांगड़ स्टेशनों के बीच घटी. फ्रेट कॉरिडोर के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
बाल-बाल बची कालिंदी ट्रेन
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया. अज्ञात लोगों ने प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस के सामने पटरी पर रसोई गैस सिलिंडर रख दिया जो ट्रेन के इंजन से टकरा गई. सिलेंडर देख कर चालक ने इमर्जेंसी ब्रेक लगा दी और सिलिंडर उससे टकरा कर दूर जा गिरा. घटना में आतंकियों का हाथ होने की आशंका के मद्देनजर एटीएस ने भी मामले की अलग से जांच शुरू की है. डीसीपी ने बताया कि इस मामले में दो स्थानीय हिस्ट्रीशीटरों समेत 6 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया.
Read Also : Kalindi Express Accident: कानपुर में रची गई ट्रेन को उड़ाने की साजिश, पटरी पर रखा था LPG सिलेंडर, टकराई ट्रेन
त्योहार का मौसम शुरू
देश में त्योहार का मौसम शुरू हो चुका है. महाराष्ट्र और इससे सटे इलाकों में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया गया. इसके बाद उत्तर पूर्व हिस्सों में दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ जैसे त्योहार की शुरूआत हो जाएगी. त्योहार में अपने घर से दूर रह रहे लोग वापसी करते हैं, इनमें से ज्यादातर लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं. उपरोक्त घटनाओं ने रेलवे के साथ-साथ यात्रियों को टेंशन में डाल दिया है.
(इनपुट पीटीआई)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










