Train Accident Updates: तमिलनाडु में ट्रेन एक्सीडेंट के बाद कई ट्रेनों का बदला रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Oct 2024 6:46 AM

विज्ञापन

Train Accident Updates: तमिलनाडु में बागमती एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई. इस हादसे का असर कई ट्रेनों पर पड़ा है. जानें रेलवे ने क्या जानकारी दी.

विज्ञापन

Train Accident Updates: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में शुक्रवार को देर शाम को एक ट्रेन एक्सीडेंट हो गया. यहां एक एक्सप्रेस ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई. 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बागमती एक्सप्रेस ट्रेन मुख्य लाइन में जाने के बजाय ‘लूपलाइन’ में चली गई और वहां खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई. इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए जबकि एक डिब्बे में आग लग गई.

Tiruvallur: coaches catch fire after a collision between a passenger and a goods train, near kavaraipettai railway station in tiruvallur district

Tamil Nadu Express Train Collides: ट्रेन दुर्घटना की वजह से इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया

-12621 चेन्नई नई दिल्ली एक्सप्रेस
-13352 एलेप्पी धनबाद एक्सप्रेस 18190 एर्नाकुलम टाटा एक्सप्रेस
-12664 तिरुचिरापल्ली हावड़ा एक्सप्रेस
-07696 रामागुंडम सिकंदराबाद स्पेशल
-06063 कोयंबटूर धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल गाड़ी
-13351 धनबाद अलप्पुषा़ एक्सप्रेस
-02122 जबलपुर मदुरई एक्सप्रेस

-12621 चेन्नई नई दिल्ली एक्सप्रेस
-13352 एलेप्पी धनबाद एक्सप्रेस 18190 एर्नाकुलम टाटा एक्सप्रेस
-12664 तिरुचिरापल्ली हावड़ा एक्सप्रेस
-07696 रामागुंडम सिकंदराबाद स्पेशल
-06063 कोयंबटूर धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल गाड़ी
-13351 धनबाद अलप्पुषा़ एक्सप्रेस
-02122 जबलपुर मदुरई एक्सप्रेस

Tiruvallur: coaches derailed after an express train rammed into a stationary train, at kavarapettai in tiruvallur district

Read Also: Train Accident: मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर, पांच डिब्बे पटरी से उतरे, 20 लोग जख्मी

Tamil Nadu Train Accident: हेल्पलाइन नंबर

ट्रेन हादसे के बाद दक्षिणी रेलवे के चेन्नई डिवीजन ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 044-25354151 और 044-24354995 जारी किए हैं. इसके अलावा आंध्र प्रदेश में रेलवे डिवीजनों ने भी इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी की है जिसमें- गुडूर-08624 250795, ओंगोल- 08592 280306, विजयवाड़ा- 0866 2571244 और नेल्लोर- 0861 2345863 शामिल है. इसके अलावा समस्तीपुर (8102918840), दरभंगा (8210335395), दानापुर (9031069105) और डीडीयू जंक्शन (7525039558) के लिए भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.

Tiruvallur: smoke and flame out of a coach after an express train rammed into a stationary train, at kavarapettai in tiruvallur district

Tamil Nadu Train Accident Reason : कैसे हुआ ट्रेन हादसा जानें

दक्षिण रेलवे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. इसमें बताया गया है कि एलएचबी डिब्बों वाली ट्रेन संख्या 12578 मैसुरु डिब्रूगढ़ दरभंगा एक्सप्रेस को 11 अक्टूबर को रात आठ बजकर 27 मिनट पर तिरुवल्लूर जिले में पोन्नेरी स्टेशन पार करने के बाद आगे बढ़ने के लिए हरा सिग्नल दिया गया था, लेकिन कावरापेट्टई स्टेशन में प्रवेश करते समय ट्रेन के चालक दल को तेज झटका लगा और निर्दिष्ट सिग्नल के अनुसार मुख्य लाइन में जाने के बजाय, ट्रेन 75 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ‘लूपलाइन’ में प्रवेश कर गई तथा वहां खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई.

Tiruvallur: passengers near the derailed coaches after an express train rammed into a stationary train, at kavarapettai in tiruvallur district
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola