सुबह की न्यूज डायरी : विश्व पर्यावरण दिवस, पीएम मोदी करेंगे लाइफस्टाइल फॉर द इनवायरमेंट मूवमेंट लॉन्च

Today NewsWrap : आज विश्व पर्यावरण दिवस है. इस मौके पर पीएम मोदी लाइफस्टाइल फॉर द इनवायरमेंट मूवमेंट लॉन्च करेंगे. कश्मीरी पंडितों के समर्थन में AAP जंतर-मंतर पर करेगी धरना प्रदर्शन. आप हमारे साथ बने रहें.
आपका स्वागत है सुबह की न्यूज डायरी पर (5 जून, रविवार) एक नजर डालते हैं आज की अहम खबरों पर. देश-विदेश में होने वाले मुख्य कार्यक्रमों की बात करें तो…
-
पीएम मोदी आज करेंगे लाइफस्टाइल फॉर द इनवायरमेंट मूवमेंट लॉन्च
-
ओडिशा में नए मंत्री आज दोपहर 12 बजे शपथ लेंगे.
-
विश्व पर्यावरण दिवस आज
-
कश्मीरी पंडितों के समर्थन में AAP जंतर-मंतर पर करेगी धरना प्रदर्शन.
-
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आज 50वां जन्मदिन
-
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे.
-
फ्रेंच ओपन का फाइनल मुकाबला राफेल नडाल और कैस्पर रूड के बीच होगा.
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंकज मिश्रा पर केस दर्ज कर लिया है, उन पर साहिबगंज जिले के बरहरवा थाने में वर्ष 2020 में प्राथमिकी दर्ज किया गया था. इसी तहत उन्हें अभियुक्त बनाया गया है. इस मामले में ईडी ने शंभु नंद कुमार का बयान भी दर्ज किया है. शंभु ने ईडी को दिये अपने बयान में राज्य के कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम का नाम लिया है. विस्तृत रिपोर्ट
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद से शिवलिंग मिलने के दावे के बीच बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री सह बीजेपी नेता रामसूरत राय का विवादास्पद बयान बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. मंत्री ने कहा, ‘जैसे ईद में हमलोग (हिंदू) मुस्लिम भाइयों के यहां जाते हैं, तो वो हमें टोपी पहना देते हैं। उसी प्रकार इन लोगों ने भगवान को भी टोपी पहना दी और सारे मंदिर हड़प लिए.’विस्तृत रिपोर्ट
Sidhu Moose Wala: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने शनिवार को स्पष्ट करते हुए कहा कि वह कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि लोग इससे जुड़ी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. दरअसल, उनका यह बयान कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा अर्थशास्त्री सरदार सिंह जोहल के उस सुझाव का समर्थन किए जाने के एक दिन बाद आया है, जिसमें बलकौर को संगरूर लोकसभा सीट से निर्विरोध निर्वाचित कराने की बात कही गई थी. विस्तृत रिपोर्ट
World Environment Day 2022: प्रकृति हमेशा हमें सभी आवश्यक संसाधन प्रदान करके उदार रही है- हम जो खाना खाते हैं, पानी पीते हैं, हवा में सांस लेते हैं. प्रकृति हमारे अस्तित्व का मुख्य स्रोत है. हालांकि, जलवायु परिवर्तन (Climate Change) और ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) के दुष्परिणाम हमें चेतावनी देने के लिए पर्याप्त हैं कि हम बदले में कुछ करते हैं, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए. कई अध्ययनों और शोध रिपोर्टों से पता चलता है कि कैसे मानव क्रियाएं पर्यावरण पर कहर बरपा रही हैं. जानें कार्बन फुटप्रिंट (Carbon Footprint) को कम करने के बहुत ही आसान तरीके. विस्तृत रिपोर्ट
CM Yogi Birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 50वां जन्मदिन है. आज से करीब 50 साल कोई इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि पौड़ी गढ़वाल के एक सुदूर पहाड़ी गांव में जन्मे अजय सिंह बिष्ट भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य- उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा. योगी आदित्यनाथ खुद इस बात को स्वीकारते हैं कि उन्हें भी ये नहीं मालूम था कि उनको मुख्यमंत्री बनना है. विस्तृत रिपोर्ट
IIFA 2022 Winner List: अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की पीरियड फिल्म ‘सरदार उधम’ (Sardar Udham) ने आईफा रॉक्स 2022 समारोह में सिनेमैटोग्राफी और संपादन सहित तकनीकी श्रेणियों में तीन पुरस्कार जीते. हिंदी फिल्म उद्योग में तकनीकी प्रतिभाओं को सम्मानित करने वाला यह वार्षिक समारोह अबू धाबी के यास द्वीप पर एतिहाद एरिना में आयोजित किया गया. विस्तृत रिपोर्ट
आईपीएल 2022 समाप्त हो गया है. टीम इंडिया अब अपने अगले असाइनमेंट को देश रहा है. गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या की शानदार कप्तानी में आईपीएल का खिताब अपने पहले ही प्रयास में अपने नाम कर लिया. इसके लिए हार्दिक पांड्या की चारों ओर प्रशंसा हो रही है, साथ ही उन्हें टीम इंडिया में फिर से जगह मिल गयी है. भारत का पहला असाइनमेंट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी-20 आई की घरेलू सीरीज है. विस्तृत रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




