शाम की न्यूज डायरी: कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने इस्तीफे को लेकर क्या कहा ? पढ़ें बड़ी खबरें यहां

Updated:
विज्ञापन

Today NewsWrap: कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि अगर खिलाड़ी उनके इस्तीफे से संतुष्ट हो जायेंगे, तो वह इस्तीफा देने को तैयार हैं. बिहार में हो रही जातीय गणना पर रोक की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. पढ़ें बड़ी खबरें यहां

विज्ञापन
Wrestlers Protest: मेरे इस्तीफे से अगर खिलाड़ी संतुष्ट होते हैं तो दे दूंगा, बृजभूषण ने कही यह बात
undefined

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि अगर खिलाड़ी उनके इस्तीफे से संतुष्ट हो जायेंगे, तो वह इस्तीफा देने को तैयार हैं. उन्होंने समाचार चैनल आज तक पर कहा कि लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग हर दिन बदलती जा रही है. वे कभी कुछ तो कभी कुछ मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है और जांच में हर प्रकार से सहयोग करेंगे. विस्तृत खबर

आपके शहर में

विज्ञापन
बिहार में जातीय गणना पर सुनवाई से SC का इनकार, बेंच ने कहा- आप पटना हाईकोर्ट जा सकते हैं
undefined

बिहार में हो रही जातीय गणना पर रोक की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा है कि आप पटना हाईकोर्ट जा सकते हैं. न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति टी एस नरसिम्हा की पीठ में आज इस मामले में सुनवाई हुई. बिहार में 7 जनवरी से जातीय गणना शुरू हुई है. 15 अप्रैल से इसके दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है. इसके खिलाफ 21 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी. उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 28 अप्रैल यानी आज की तारीख दी थी. विस्तृत खबर

हजारीबाग लोकसभा चुनाव आचार संहिता उल्लंघन केस, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी पर Rs 200 जुर्माना
undefined

हजारीबाग चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी को हजारीबाग एमपी एमएलए विशेष न्यायालय ने दोषी करार दिया और 200 रुपये का जुर्माना लगाया. एमपी एमएलए विशेष न्यायालय की न्यायाधीश मरियम हेम्ब्रम की अदालत में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी उपस्थित हुईं. कोर्ट ने सजा के बाद 5-5 हजार के दो निजी मुचलके पर जमानत दे दी. अधिवक्ता भैया संदीप कुमार ने बताया कि निर्णय के खिलाफ जिला जज की अदालत में अपील दायर की जाएगी. विस्तृत खबर

Cyber Crime News: यह इलाका है हरियाणा का ‘जामताड़ा’, पुलिस ने छापा मारकर 125 हैकर को दबोचा
undefined

हरियाणा के नूंह जिले में पैर पसार रहे साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 5000 से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार देर रात एक साथ नूहं जिले के 14 गांवों में छापा मारा. छापेमारी के दौरान 125 हैकर व साइबर अपराधियों पुलिस ने दबोचा है. विस्तृत खबर

Vande Bharat Train: अब इस रूट पर चलेगी वंदे भारत, रामभक्तों के लिए आयी ये दोहरी खुशी
undefined

देशभर के कई राज्यों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर दौड़ रही है. इसी महीने मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल जैसे राज्यों को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात रेल मंत्रालय की ओर से दी गयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसके बाद इन राज्यों के लोगों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी. इस बीच एक ऐसी खबर वंदे भारत ट्रेन को लेकर आ रही है जो रामभक्तों के चेहरे पर मुस्कान ला देगी. विस्तृत खबर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन