हजारीबाग लोकसभा चुनाव आचार संहिता उल्लंघन केस, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी पर Rs 200 जुर्माना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2023 4:20 PM
एमपी एमएलए विशेष न्यायालय की न्यायाधीश मरियम हेम्ब्रम की अदालत में शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी उपस्थित हुईं. कोर्ट ने सजा के बाद 5-5 हजार के दो निजी मुचलके पर जमानत दे दी. अधिवक्ता भैया संदीप कुमार ने बताया कि निर्णय के खिलाफ जिला जज की अदालत में अपील दायर की जाएगी.
हजारीबाग (परवेज आलम). हजारीबाग चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी को हजारीबाग एमपी एमएलए विशेष न्यायालय ने दोषी करार दिया और 200 रुपये का जुर्माना लगाया. एमपी एमएलए विशेष न्यायालय की न्यायाधीश मरियम हेम्ब्रम की अदालत में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी उपस्थित हुईं. कोर्ट ने सजा के बाद 5-5 हजार के दो निजी मुचलके पर जमानत दे दी. अधिवक्ता भैया संदीप कुमार ने बताया कि निर्णय के खिलाफ जिला जज की अदालत में अपील दायर की जाएगी.
आचार संहिता उल्लंघन मामले में केस दर्ज
2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहीं अन्नपूर्णा देवी पर पार्टी का पट्टा लगाकर मतदान करने का मामला कोडरमा थाना में कांड संख्या 66/19 के तहत दर्ज किया गया था. कोडरमा पुलिस ने शिकायत पर जांच-पड़ताल एवं वीडियो रिकॉर्डिंग देखने के बाद 14 मई 2019 को अन्नपूर्णा देवी पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
जिला जज की अदालत में दायर करेंगे अपील
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के अधिवक्ता नवनेश एवं अधिवक्ता भैया संदीप कुमार ने बताया कि पूरे मामले में 11 लोगों की गवाही कोर्ट में दर्ज करायी गयी थी. अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने, गवाहों के बयान एवं साक्ष्य के आधार पर यह निर्णय सुनाया. अधिवक्ता भैया संदीप कुमार ने बताया कि निर्णय के खिलाफ जिला जज की अदालत में अपील दायर की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










