गुजरात चुनाव 2022 : 'गुजरात के 25 साल का भविष्य तय करेगा ये चुनाव', हार्दिक पटेल ने ऐसा क्यों कहा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 26 Nov 2022 10:06 AM
विरमगाम विधानसभा के विभिन्न गांवो में भाजपा उम्मीदवार हार्दिक पटेल इन दिनों चुनाव प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने प्रचार के दौरान कहा है कि गुजरात विधानसभा का यह चुनाव सामान्य नहीं है, इस चुनाव से गुजरात के 25 साल भविष्य तय होगा.
Gujarat Election 2022 : गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो चला है. प्रदेश के एक सीट की चर्चा हर किसी की जुबान पर है, जो इस वक्त हॉट सीट बनी हुई है. जी हां…हम बात कर रहे हैं विरमगाम विधानसभा की, जहां से हार्दिक पटेल को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है जो कुछ दिन पहले ही कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं. हार्दिक पटेल इन दिनों अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर प्रचार की कुछ तस्वीरें शेयर की है और लिखा है कि विरमगाम विधानसभा के विभिन्न गांवो में चुनाव प्रचार किया. गुजरात विधानसभा का यह चुनाव सामान्य नहीं है, इस चुनाव से गुजरात के 25 साल भविष्य तय होगा.
विरमगाम विधानसभा के विभिन्न गाँवो में चुनाव प्रचार किया। गुजरात विधानसभा का यह चुनाव सामान्य नही है, इस चुनाव से गुजरात के 25 साल भविष्य तय होगा। pic.twitter.com/tsPLOmNGDM
— Hardik Patel (@HardikPatel_) November 25, 2022
यहां चर्चा कर दें कि पाटीदार आरक्षण आंदोलन से उभरे युवा नेता हार्दिक पटेल को वीरमगाम सीट से भाजपा ने मैदान में उतारा है. इस सीट से चुनाव जीतना हार्दिक पटेल के लिए जरूरी है. इस सीट के इतिहास पर नजर डालें तो यहां बारी -बारी से जनता कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा को मौका देती रही है. हालांकि 2012 विधानसभा चुनाव के बाद यहां कांग्रेस का कब्जा है. जानकारों के अनुसार हार्दिक पटेल को इस सीट पर जीतकर दिखाना होगा जिससे उनका भावी सियासी कद भी ऊंचा हो जाएगा.
Also Read: गुजरात चुनाव 2022: वीरमगाम सीट से जीत दर्ज करने के लिए हार्दिक पटेल कर रहे हैं ये काम
*ठाकोर समुदाय के 55000(लगभग)
*पाटीदार समुदाय के 50000(लगभग)
*दलित समुदाय के 25000(लगभग)
*कोली पटेल समुदाय के 20000(लगभग)
*मुस्लिम समुदाय के 19000(लगभग)
*अन्य समुदाय के 10000(लगभग)
वीरमगाम सीट पर कुल-265000(लगभग)
पिछले विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो इस चुनाव में पटेल आंदोलन की वजह से अच्छी खासी सीटों का नुकसान भाजपा को हुआ था. यही नहीं पिछले चुनाव में हार्दिक पटेल कांग्रेस के साथ थे और चुनाव प्रचार कर रहे थे. भाजपा ने इस बार हार्दिक को पटेलों के गढ़ से टिकट दिया है. अब देखना होगा कि हार्दिक पटेल पर पटेल समुदाय कितना भरोसा करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










