16 December 2012 के बाद कितनी और निर्भया हुईं, जानिए बलात्कार के कितने मामलों ने भारत को किया शर्मिंदा
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Mar 2020 12:16 AM
साल 2012 के 16 दिसंबर को पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले निर्भया सामूहिक बलात्कार के सात साल बाद, देश में बलात्कार के मामलों में दोषसिद्धि दर 32.2 प्रतिशत है, जबकि इस घटना के बाद यौन उत्पीड़न से निपटने के कानूनों में कमी आई है
नई दिल्ली : साल 2012 के 16 दिसंबर को पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले निर्भया सामूहिक बलात्कार के सात साल बाद, देश में बलात्कार के मामलों में दोषसिद्धि दर 32.2 प्रतिशत है, जबकि इस घटना के बाद यौन उत्पीड़न से निपटने के कानूनों में कमी आई है.
गौर करने वाली बात है कि 2017 के लिए उपलब्ध राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, उस वर्ष बलात्कार के मामलों की कुल संख्या 1,46,201 थी, लेकिन उनमें से केवल 5,822 लोगों को सजा हुई.
एनसीआरबी के आंकड़े यह भी बताते हैं कि 2017 में बलात्कार के मामलों में चार्जशीट की दर 2017 में घटकर 86.6 प्रतिशत रह गई, जो 2013 में 95.4 प्रतिशत थी.
निर्भया के साथ हुई दरिंदगी के बाद भी बलात्कार और हत्याओं के मामले कम नहीं होते दिखे हैं, हां महिलाओं में जागरुकता जरुर आई. महिलाओं, युवतियों के अलावा छोटी बच्चियों के साथ भी बलात्कार और हत्या के मामले सामने आए हैं. पिछले साल दिसंबर माह में हैदराबाद की प्रियंका रेड्डी के साथ बलात्कार-हत्या का मामला सामने आया, जिसमें 26 साल की पशु चिकित्सक घर लौट रही थी जब उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई थी.
उन्नाव मामला और कठुआ बलात्कार का मामला भी प्रकाश में आया.-कश्मीर के कठुआ के पास रसाना गांव में 8 साल की बच्ची के साथ हुए बलात्कार और हत्या को भूलना मुश्किल है.
शायद यह और अधिक चिंताजनक है कि हाल के वर्षों में बलात्कार के मामलों में सजा की दर में मामूली वृद्धि हुई है, लेकिन चार्जशीट की दर कम हो गई है – जिसका मतलब है कि मामले अदालत में नहीं जा रहे हैं.
अक्टूबर 2018 में #MeToo मामले ने जोर पकड़ा जिसके तहत इस मामले में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की तरफ से आरोप लगाया गया कि साल 2008 में आई फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के लिए उन्हें एक आइटम नंबर शूट करना था. शूटिंग के दिन नाना पाटेकर भी सेट पर मौजूद थे. तनुश्री का आरोप है कि शूट के बीच में नाना उनके नजदीक आए और उन्होंने उन्हें गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया. तनुश्री ने कोरियॉग्रफर गणेश आचार्य पर भी नाना का साथ देने का आरोप लगाया और दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
तनुश्री दत्ता की तरफ से नाना पाटेकर और गणेश आचार्य पर आरोप लगाने के बाद यह मामला वायरल हो गया. अबतक इसकी जद में कई बड़े नाम आ चुके हैं. अधिकतर नाम बॉलीवुड से हैं. क्वीन फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल, लेखक चेतन भगत, ऐक्टर रजत कपूर, सिंगर कैलाश खेर, ऐक्टर आलोक नाथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे बड़े नाम हैं जिनपर यौन उत्पीड़ना के आरोप लगे हैं. इसके अलावा मोदी सरकार में मंत्री एमजे अकबर पर भी कुछ महिलाओं ने आरोप लगाए हैं. ये आरोप तबके हैं जब एमजे अकबर राजनीति में नहीं बल्कि पत्रकारिता में सक्रिय थे.
दुनिया में सबसे असुरक्षित माने जाने वाले देश में बहुत ज्यादा नहीं बदला, जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट फॉर वुमन, पीस एंड सिक्योरिटी की हालिया रिपोर्ट में 167 देशों में से 133 वें स्थान पर हैं. थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन के एक पहले वैश्विक सर्वेक्षण में भारत को पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आगे महिलाओं के लिए दस सबसे खतरनाक देशों की सूची में शीर्ष पर रखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










